
आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण कुछ दिनों से अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। पवन कल्याण पिछले दिनों ही एक सर्जरी से होकर गुजरे थे। उन्हें पिछले दिनों साइनस की दिक्कत हो गई थी, जिसके चलते धीरे-धीरे इंफेक्शन आंख तक पहुंच गया, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और अब एक पुरानी चोट के चलते हाल ही में फिर से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण के दाहिने कंधे की हाल ही में सर्जरी हुई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जिसकी जानकारी उनकी पत्नी अन्ना कल्याण ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए दी।
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण
कंधे की सफल सर्जरी के बाद पवन कल्याण को आज, 15 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी पत्नी अन्ना ने अस्पताल से तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया और डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ की तारीफ की। इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने लिखा, ‘आज हमें आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और हमारा दिल आभार से भरा है। मेरे पति का इतना बेहतरीन ख्याल रखने और बहुत ही कुशलता और प्रोफेशनलिज्म के साथ उनकी सर्जरी करने के लिए इस शानदार टीम का दिल से शुक्रिया। हमें पता था कि वे सबसे अच्छे हाथों में हैं, और इससे हमारे परिवार को एक अनमोल चीज मिली – मन की शांति।’
11 जुलाई को हुई थी पवन कल्याण की सर्जरी
जानकारी के लिए बता दें कि पवन कल्याण को उनके दाहिने हाथ में लगी पुराी चोट के चलते मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 11 जुलाई 2026 को उनके कंधे की रोटेटर कफ इंजरी की सर्जरी हुई। इस हफ्ते की शुरुआत में, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी पवन कल्याण से मिलने अस्पताल पहुंचे थे और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
पवन कल्याण का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो पवन कल्याण को आखिरी बार तेलुगु एक्शन ड्रामा ‘उस्ताद भगत सिंह’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ श्रीलीला और राशी खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। ‘उस्ताद भगत सिंह’ अब OTT प्लेटफ़ॉर्म पर भी देखी जा सकती है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इसके बाद वे सुजीत के निर्देशन में बन रही 2025 की फ़िल्म ‘दे कॉल हिम OG’ के सीक्वल में नजर आएंगे, जिसका नाम अभी के लिए ‘OG 2’ रखा गया है।
ये भी पढ़ेंः साइनस से शुरू हुई दिक्कत, आंख तक पहुंच गया इंफेक्शन, एक्शन सीन बना सुपरस्टार की मुसीबत, पहले ही हो चुकी है एक सर्जरी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
