
पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी का शो ‘सहर होने को है’, जो अभी कलर्स टीवी पर आ रहा है। उसमें 7 साल का लीप आने वाला है और ऋषिता ने शो छोड़ दिया है। ऋषिता की जगह अब भाविका शर्मा लेंगी, जो सहर का किरदार निभाएंगी। उन्होंने आधिकारिक तौर पर शो में एंट्री कर ली है और उनका पहला लुक भी सामने आ गया है। मेकर्स ने लीप के बाद का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें भाविका और पार्थ नजर आ रहे हैं। पार्थ शो का हिस्सा बने हुए हैं, वहीं ऋषिता और माही विज ने ‘सहर होने को है’ को अलविदा कह दिया। इस बीच ऋषिता कोठारी और पार्थ समथान का विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।
ऋषिता कोठारी का गुडबाय पोस्ट वायरल
‘सहर होने को है’ से टेलीविजन जगत में डेब्यू करने वाली ऋषिता कोठारी ने शो को अलविदा कहने के बाद एक गुडवाय पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में है। ऋषिता को अपने पहले टीवी शो के ‘सहर’ के किरदार से घर-घर में पहचान मिली। इस बारे में उन्होंने पोस्ट में भी बताया। अब उन्होंने इस टीवी शो को छोड़ दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर किया। एक्ट्रेस ने एक इमोशनल वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें शो में ‘सहर’ के तौर पर उनके सफर की यादगार क्लिप्स शामिल थीं।
ऋषिता कोठारी के करियर का सबसे यादगार सफर
ऋषिता कोठारी ने अपने आठ महीने के सफर को याद करते हुए, भावुक नोट लिखा। उन्होंने यह भी बताया कि यह किरदार उनकी जिंदगी का कितना अहम हिस्सा बन गया था। उन्होंने लिखा, ‘वो सपनों भरी आंखों वाली लड़की, जो दिल में डर लिए इस सेट पर आई थी। आज अलविदा कह रही है। बहुत कुछ है कहने को है पर आज भी शब्द नहीं मिल रहे। यह आसान नहीं था और शायद इसीलिए यह सफर हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहेगा। मुझे याद है 8 महीने पहले वाली ऋशु हाथ में स्क्रिप्ट थी और दिल में सिर्फ डर। हजारों सवाल।’
ऋषिता कोठारी-पार्थ समथान का विवाद
पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के बीच विवाद उनके शो ‘सहर होने को है’ के सेट पर हुई। दोनों के बीच बहस हुई थी। उसके बाद एक्टर ने दावा किया कि एक्ट्रेस और उनके बॉयफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर बुलि किया था।
ये भी पढे़ं- पार्थ समथान संग विवाद के बीच ट्रोलिंग से परेशान हुईं ऋषिता कोठारी, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- भगवान मेरे साथ हैं
सीआईडी 2 को पार्थ समथान ने कहा अलविदा, एक महीने में शो से हुई छुट्टी, ये है वजह
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
