करवाचौथ पर पत्नी के पैर छूने वाले एक्टर विक्रांत मैसी

करवाचौथ पर पत्नी के पैर छूने वाले एक्टर विक्रांत मैसी

विक्रांत मैसी ने फिल्मों से पहले अपने करियर का लंबा समय टीवी की कहानियों में बिताया है। फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाने से पहले विक्रांत ने कई छोटे-मोटे किरदार भी निभाए थे। कभी अपनी पत्नी के पैर छूने को लेकर ट्रोल होने वाले विक्रांत जल्द ही एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में अपना दम दिखाने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट में विक्रांत लीड रोल निभा रहे हैं और ये रोल कोई और नहीं बल्कि श्री श्री रविशंकर गुरुजी का है। 

ट्रोल्स के निशाने पर रहे विक्रांत

विक्रांत मैसी ने अपने करियर में अब तक 45 से ज्यादा फिल्मों, सीरीज और टीवी सीरियल्स में काम किया है। एक्टिंग के प्रति अपने जुनून को बनाए रखने वाले विक्रांत मैसी ने अपने करियर में 17 साल में कई अहम किरदार निभाए हैं। टीवी हो या ओटीटी या फिर बड़ा पर्दा, हर जगह विक्रांत मैसी ने अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया है। लेकिन हमेशा तारीफें ही मिलना हर एक्टर के नसीब में नहीं होता। बीते करवाचौथ पर जब विक्रांत मैसी ने अपनी पत्नी के पैर छूते हुए तस्वीर शेयर की तो उन्हें खूब ट्रोल होना पड़ा। इतना ही नहीं फैन्स ने ही उन्हें जोरू का गुलाम जैसा टैग दे दिया। हालांकि बाद में विक्रांत मैसी ने इसको लेकर एक करारा जवाब दिया और ट्रोलर्स का मुंह बंद करवा दिया। विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बहुएं और बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं और अगर मैंने लक्ष्मी के पैर छू लिए तो इसमें बुराई क्या है। 

बेस्ट एक्टर के तौर पर जीता नेशनल अवॉर्ड

विक्रांत मैसी को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का सम्मान दिया गया। विक्रांत के साथ संयुक्त रूप से शाहरुख खान भी इसके विजेता रहे। विक्रांत को उनकी फिल्म 12वीं फेल और शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान के लिए सम्मानित किया गया। नेशनल अवॉर्ड की खुशी शेयर करते हुए विक्रांत मैसी ने कहा था कि वे काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। विक्रांत मैसी के लिए यहां तक का सफर काफी मुश्किल रहा है। कभी टीवी की दुनिया में खूब संघर्ष भी किया है। अब जल्द ही विक्रांत श्री श्री रविशंकर का किरदार पर्दे पर उकेरते नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें-डेब्यू से पहले 150 किलो के थे जैकी भगनानी, पिता ने खुद ही लॉन्च करने से किया था मना, खुद बताई पूरी कहानी

The Pyramid Scheme Review: पैसे की भूख और टूटी उम्मीदें, रणवीर शौरी का बदला अंदाज जीतेगा दिल, लेकिन फिर भी रह गई एक कमी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp