कौन हैं इस्माइल विलियम? जेनिफर विंगेट संग जुड़ा नाम, शादी की खबरों से बटोरी सुर्खियां

कौन हैं इस्माइल विलियम? जेनिफर विंगेट संग जुड़ा नाम, शादी की खबरों से बटोरी सुर्खियां

जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई हिट शोज में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं और सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। जेनिफर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रही हैं। जेनिफर ने 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन 2 ही साल में यानी 2014 में ही दोनों का तलाक हो गया। जेनिफर से तलाक के बाद जहां करण सिंह ग्रोवर ने बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी कर ली तो वहीं जेनिफर ने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि, इस बीच कई बार उनका नाम अलग-अलग एक्टर्स से जुड़ता रहा है। पिछले दिनों जेनिफर का नाम करण वाही से भी जुड़ा था, लेकिन अभिनेता ने साफ कर दिया कि दोनों एक-दूसरे के सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अब एक बार फिर जेनिफर की शादी की अफवाहें जोरों पर हैं, तो चलिए जानते हैं कि कौन है वो शख्स, जिससे एक्ट्रेस की शादी की चर्चा दिन पर दिन तेज होती जा रही है।

कौन हैं इस्माइल विलियम?

जेनिफर विंगेट को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से ऐसी चर्चा है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ में एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में हैं। एक्ट्रेस का नाम इस्माइल विलियम नाम के शख्स के साथ जुड़ रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस के फैन ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस्माइल विलियम कौन हैं और क्या करते हैं। इस्माइल विलियम की बात करें तो वह कोई एक्टर नहीं बल्कि सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन हैं और स्पॉटलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वह बहुत ही प्राइवेट लाइफस्टाइल जीते हैं और ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया पर भी वह एक्टिव नहीं हैं।

कैसे शुरू हुई शादी की चर्चा?

जेनिफर विंगेट की शादी की चर्चाएं तब तेज हो गईं, जब फैंस की नजर उनकी हालिया सोशल मीडिया एक्टिविटी पर पड़ी। कई ने ध्यान दिया कि जेनिफर सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कंटेंट पर लगातार प्रतिक्रिया दे रही हैं। फिर चाहे वो किसी वेडिंग प्लानर को फॉलो करना हो या फिर डांस रील पर कमेंट करना, एक्ट्रेस की इन एक्टिविटीज ने फैंस का ध्यान खींच लिया और उनकी शादी की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, अब तक जेनिफर विंगेट की ओर से इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई है।

करण वाही से जुड़ चुका है जेनिफर विंगेट का नाम

कुछ महीने पहले तक जेनिफर विंगेट के फैन उनका नाम अभिनेता करण वाही से जोड़ रहे थे। हालांकि, करण वाही ने जनवरी में इन अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा, “फ्री की पीआर के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।” दूसरी स्टोरी में, अभिनेता ने ‘ये जवानी है दीवानी’ (2013) की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें रणबीर कपूर और कल्की कोचलिन नजर आ रहे हैं। फिल्म में दोनों ने अच्छे दोस्तों की भूमिका निभाई थी। करण वाही ने कैप्शन में लिखा था, ‘कुछ रिश्ते प्यार से भी बड़े होते हैं’।

करण सिंह ग्रोवर से शादी और तलाक

इससे पहले, जेनिफर ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। लोकप्रिय टीवी शो ‘दिल मिल गए’ में काम करते हुए दोनों की मुलाकात और दोस्ती हुई, जो जल्दी ही प्यार में बदल गई। अप्रैल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए मगर 2014 में तलाक के साथ इनका रिश्ता खत्म हो गया। जेनिफर से तलाक के बाद करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से शादी कर ली, जिनसे उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम कपल ने देवी रखा है।

ये भी पढ़ेंः नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म में कंगना रनौत संग काम करने वाले थे वरुण धवन, 400 करोड़ी थ्रिलर ठुकराकर हुआ पछतावा

जैकी श्रॉफ ने नई पीढ़ी को दी सलाह, बोले- ‘ज्यादा टैंशन मत लो, जब तक सेहत है सब सही है’

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp