प्रणीत मोरे की बिरादरी ने भी नहीं किया सपोर्ट?

प्रणीत मोरे की बिरादरी ने भी नहीं किया सपोर्ट?

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे बीते कुछ दिनों से लगातार विवादों में घिरे हैं। प्रणीत के शो में किए गए अमर्यादित कमेंट देख लोग आग बबूला हो गए हैं। सोशल मीडिया पर प्रणीत के खिलाफ गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। लेकिन ऐसे में प्रणीत को स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया से भी कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है। प्रणीत की खुद की बिरादरी यानी स्टैंडअप कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं। इन पोस्ट में मुन्नवर ने प्रणीत को फटकार लगाई है और उनके इस शो को कॉमेडी न बुलाने की भी सलाह दी है। 

सोशल मीडिया पर शेयर किए पोस्ट

कॉमेडियन ने पहले ट्वीट किया, ‘मैंने गूगल पर देखा। सबसे महंगी बिरयानी?’ इसके बाद उन्होंने लिखा, ‘नतीजा- कृपया प्रणीत मोरे से पूछें।’ यह विवाद एक वायरल क्लिप से शुरू हुआ था जिसमें प्रणीत के शो में मौजूद एक दर्शक ने डेट के दौरान बिरयानी पर 370 रुपये खर्च करने की बात कही थी और फिर कुछ ऐसे विवादित बयान दिए थे जिनसे ऑनलाइन गुस्सा फैल गया। मुनव्वर यहीं नहीं रुके। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि कॉमेडियन को अपना कंटेंट पब्लिक में रिलीज करने से पहले कानूनी जानकारों से उसकी समीक्षा करवानी चाहिए। कॉमेडियन ने लिखा, ‘कॉमेडियन को अपने वीडियो वकीलों से एडिट करवाने चाहिए। सभी कॉमेडियन नहीं, बल्कि वे कुछ लोग जो खुद जोक्स नहीं लिखते और दर्शकों पर निर्भर रहते हैं।’ यह कमेंट क्राउडवर्क-बेस्ड कॉमेडी की आलोचना जैसा लग रहा था, जिसमें परफॉर्मर अक्सर पहले से लिखे हुए मटीरियल के बजाय दर्शकों के साथ बातचीत पर ज्यादा निर्भर रहते हैं।

Image Source : IMAGE SOURCE-X@MUNNAWARFARUQUIमुन्नवर फारुकी के पोस्ट्स

मुन्नवर बोले- बचाव करना मुश्किल होगा

मुनव्वर की एक और पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान खींचा, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। साथी कॉमेडियन समय रैना पर परोक्ष रूप से तंज कसते हुए उन्होंने लिखा, ‘भाई, इस बिरयानी वाले मामले का कॉमेडी स्पेशल में भी बचाव करना मुश्किल होगा।’ कई लोगों ने इस बात का मतलब यह निकाला कि कॉमेडियन अपने स्टैंड-अप स्पेशल के ज़रिए विवादों पर बात करते हैं या अपना बचाव करते हैं। मुनव्वर ने इस बहस में आगे अपनी बात रखते हुए लोगों से अपील की कि वे इसे कॉमेडी शो कहना बंद करें। उन्होंने कॉमेडियन की जिम्मेदारियों और पब्लिक परफॉर्मेंस में ह्यूमर की सीमाओं को लेकर चल रही चर्चा में एक नया पहलू जोड़ा।

क्या है पूरा मामला?

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि प्रणीत मोरे तब विवादों में घिर गए जब उनके स्टैंड-अप शो का एक ‘क्राउडवर्क’ क्लिप वायरल हुआ। इस क्लिप में हिमांशु जांगरा नाम के एक दर्शक ने कहा कि डेट पर चिकन बिरयानी पर 370 रुपये खर्च करने के बाद उसे ‘फिजिकल इंटिमेसी’की उम्मीद थी। इस बात पर ऑनलाइन लोगों ने नाराजगी जताई और सहमति व महिलाओं के प्रति नफरत जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए। साथ ही प्रणीत की भी आलोचना हुई क्योंकि उन्होंने इस पर हंसते हुए इसे पीक गुड़गांव कंटेंट कहा था। डॉ. सेजल पवार वाला एक और विवादित क्लिप सामने आने के बाद यह विवाद और बढ़ गया। प्रणीत और सेजल के सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बावजूद विवाद थमा नहीं, नतीजतन, प्रणीत ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया और महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस मामले से जुड़े कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की।

ये भी पढ़ें-NCW ने दिखाई सख्ती, प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को किया तलब, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने भी दर्ज की FIR

मालती चहर ने प्रणीत मोरे को लगाई फटकार, क्या बिग बॉस-19 का फूटा गुस्सा? चौतरफा हो रही थू-थू

 

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp