digital products downloads

मशहूर कंटेंट क्रिएटर करीना कायसर का निधन, 30 की उम्र में ली अंतिम सांस, मौत की वजह आई सामने

मशहूर कंटेंट क्रिएटर करीना कायसर का निधन, 30 की उम्र में ली अंतिम सांस, मौत की वजह आई सामने

मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर कंटेंट क्रिएटर करीना कायसर के निधन से उनके करीबी और फिल्म इंड्रस्टी के लोग सदमे में हैं। बांग्लादेश की लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस करीना कायसर का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार रात चेन्नई के वेल्लोर स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। करीना पिछले कुछ दिनों से लिवर की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं। उनके पिता और पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर मोहम्मद कायसर हामिद ने शनिवार शाम सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की मौत की खबर की पुष्टि की।

करीना कायसर की मौत का कारण

करीना कायसर के पति मोहम्मद के अनुसार, कुछ दिन पहले करीना को अचानक बुखार आया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही थी और इस बारे में उन्हें सही समय पर पता नहीं चला। डॉक्टरों ने बताया कि हेपेटाइटिस ‘A’ और ‘E’ के संक्रमण के कारण उनके लिवर ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया था। जैसे-जैसे उनकी शारीरिक स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी, उन्हें सबसे पहले ढाका के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां, उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था।

करीना कायसर का निधन 

बाद में सोमवार, 11 मई की रात को करीना को बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से चेन्नई ले जाया गया। उनका इलाज वेल्लोर के मशहूर क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टरों ने शुरू में उनके फेफड़ों के इन्फेक्शन को खत्म करने की कोशिश की और लिवर ट्रांसप्लांट की तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन डॉक्टरों की सारी कोशिशें नाकाम रहीं और 15 मई की रात को मशहूर कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

बेटी करीना कायसर की मौत से टूटे पिता

शनिवार, 16 मई की शाम को करीना के पिता मोहम्मद कायसर हामिद ने अपने फेसबुक हैंडल पर अपनी बेटी के साथ मुस्कुराती हुई एक तस्वीर पोस्ट करते हुए, एक भावुक नोट में लिखा कि ‘बड़े दुख के साथ मैं आपको सूचित करता हूं कि मेरी प्यारी बेटी करीना कायसर चेन्नई में इलाज के दौरान कुछ देर पहले हमें छोड़कर चली गई।’ दुखी पिता ने आगे कहा, ‘अगर मेरी बेटी से कोई गलती हुई हो या उसने किसी को दुख पहुंचाया हो तो कृपया उसे माफ कर दें। मैं उन लोगों का आभारी हूं जो इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े रहे और हमारे लिए प्रार्थना की।’

करीना कायसर कौन हैं?

बांग्लादेश में सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर के तौर पर मशहूर करीना कई शोज में नजर आ चुकी हैं और स्क्रीनप्ले लिखने में व्यस्त थी। उनके साथी कलाकार और प्रशंसक इस युवा महिला के अचानक निधन को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

ये भी पढे़ं-

क्या सैफ अली खान को ऑफर हुई थी शाहरुख खान की ‘मैं हूं ना’? फराह खान ने तोड़ी चुप्पी

9.2 IMDb रेटिंग वाली धमाकेदार सीरीज, झकझोर देने वाली कहानी, हर सीन करेगा बेचैन, सस्पेंस ‘दिल्ली क्राइम’ से भी तगड़ा

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp