मालती चहर ने प्रणीत मोरे को लगाई फटकार, क्या बिग बॉस-19 का फूटा गुस्सा?

मालती चहर ने प्रणीत मोरे को लगाई फटकार, क्या बिग बॉस-19 का फूटा गुस्सा?

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट रहे स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। अपने एक शो के दौरान एक ऐसा कांड हुआ कि प्रणीत को अपना इंस्टाग्राम भी डिलीट करना पड़ा था। अब प्रणीत की इस हरकत की चारों तरफ आलोचना हो रही है और सोशल मीडिया पर खूब गालियां पड़ रही हैं। इसी बीच अब प्रणीत की पक्की दोस्त रहीं मालती चहर ने भी उनकी क्लास लगाई है। दोनों के बीच बिग बॉस 19 के घर में काफी अच्छा दोस्त समझा गया था। हालांकि बाद में जब शो अपने अंतिम चरण में था तो मालती और प्रणीत की लड़ाई भी हो गई थी और दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की थी। ऐसे में अब मालती ने प्रणीत को फटकार लगाई तो फैन्स ने भी चुटकी ले ली और इसे बिग बॉस-19 का बदला भी बता दिया। 

क्या है पूरा मामला?

अपने X हैंडल पर मालती ने निराशा जताई और कहा कि यह जानकर दुख होता है कि कुछ लोग अभी भी मानते हैं कि महिला की सहमति बिरयानी की एक प्लेट से ज्यादा कीमती नहीं है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि प्रणीत मोरे के हालिया स्टैंड-अप शो का एक वीडियो वायरल हुआ और ऑनलाइन उसकी काफी आलोचना हुई। क्लिप में, 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने कहा कि उन्होंने डेट के दौरान चिकन बिरयानी की एक प्लेट पर 370 रुपये खर्च किए थे और इसलिए उन्हें उस खर्च का रिटर्न मिलने की उम्मीद थी। उनके इस कमेंट पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं और लोगों ने प्रणीत और हिमांशु दोनों की आलोचना की। इस विवादित टिप्पणी ने सहमति और महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता के महत्व पर चर्चा शुरू कर दी। अपनी पोस्ट में मालती ने लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के हाइपर-सेक्शुअलाइज़ेशन के लिए पेड्डी को लेकर हुई आलोचना के बारे में भी बात की।

पोस्ट शेयर कर लगाई फटकार

मालती की पोस्ट में लिखा था, ‘370 रुपये की बिरयानी और पेड्डी, ये बातें आपको एहसास दिलाती हैं कि क्यों कई औरतें शादी करने से हिचकिचाती हैं, क्यों हम अपनी आजादी को अहमियत देती हैं, और क्यों हम बिल बांटकर (split) देना पसंद करती हैं। कुछ औरतें तो पुरुषों का पूरा खर्च भी उठाती हैं।’ उन्होंने आगे कहा,  ‘फिर भी, हमें सिर्फ एक चीज या वस्तु की तरह देखा जाता है, और जाहिर है कि एक औरत की मर्जी की कीमत बिरयानी की एक प्लेट से ज्यादा नहीं है। बराबरी, गरिमा और सम्मान के लिए पीढ़ियों तक लड़ने के बाद भी, यह निराशाजनक है कि हमें आज भी उसी पुरानी सोच का सामना करना पड़ रहा है।’ बता दें कि मालती और प्रणीत बिग बॉस 19 के दौरान अच्छे दोस्त बन गए थे। मालती के साथ बॉलीवुड की कई बड़ी हीरोइन्स ने भी उन्हें फटकार लगाई है। 

ये भी पढ़ें-दिव्या भारती की मौत के बाद रवीना टंडन को मिली थी मोहरा, 32 साल बाद दोनों हीरो संग कर रहीं फिल्म, दिखाई पुरानी फोटो

कभी वीर पहाड़िया पर जोक मार पिटते-पिटते बचे थे प्रणीत मोरे, अब 370 की बिरयानी पर बना तमाशा, बिग बॉस 19 में किया था खुलासा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp