
Bobby Deol In Aap Ki Adalat: इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के लोकप्रिय शो टीवी ‘आप की अदालत’ में बॉबी देओल ने अपनी शूटिंग से जुड़े कई किस्से सुनाए। बॉबी देओल और मनीषा कोइराला ने 1997 की कल्ट-क्लासिक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘गुप्त’ में साथ काम किया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म की शूटिंग से जुड़े उन्होंने कई मजेदार किस्से सुनाए। बॉलीवुड एक्टर बॉबी ने मनीषा कोइराला के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने एक्ट्रेस को ऐसा क्यों कहा था कि उनके मुंह से बदबू आती है? अब सालों बाद लॉर्ड बॉबी ने पहली बार इस बारे में खुलकर बात की और इसके पीछे का कारण भी बताया।
बॉबी देओल ने मनीषा कोइराला की क्यों की थी शिकायत
बॉबी देओल 1990 के दशक के सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेताओं में से एक थे और ‘गुप्त’ और ‘सोल्जर’ जैसी फिल्मों की रिलीज के बाद उन्हें अपनी पीढ़ी का अगला सुपरस्टार माना जाने लगा था। ‘गुप्त’ ने बॉबी के करियर की दिशा ही बदल दी और फिल्म की सफलता में इसकी स्टार कास्ट ने अहम भूमिका निभाई। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ मनीषा कोइराला और काजोल भी थे। ‘आप की अदालत’ में उन्होंने उस समय को याद किया, जब उन्होंने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने मनीषा कोइराला के मुंह से बदबू आने की शिकायत की थी।
बॉबी ने क्यों कहा कि मनीषा कोइराला की मुंह से बदबू आती है?
रजत शर्मा ने पूछा कि वो अपनी एक्ट्रेस को परेशान क्यों करते थे? उन्होंने ऐसे क्यों कहा था कि मनीषा कोइराला के मुंह से बदबू आ रही है? इस पर बॉबी देओल ने कहा:
‘मुझे फिल्म गुप्त में मनीषा कोइराला के साथ एक रोमांटिक सीन शूट करने में काफी मुश्किल हुई, क्योंकि उनकी सांसों से प्याज की बहुत तेज बदबू आ रही थी। एक्ट्रेस ने सीन से पहले कच्चे प्याज वाली चना चाट खाई थी, जिसकी वजह से मेरा उनके करीब आना मुश्किल हो गया था। हम बच्चे ही थे एक तरह से उस वक्त ऐसे में मैंने बदला लेने का सोचा और एक लड़के को उनके पास भेजा, जिसने प्याज खाई थी, लेकिन वह शूट में बिजी थीं। उनको कोई फर्क नहीं पड़ा। उस समय हम एक कॉलेज में शूट कर रहे थे। सब मजाक में था और आज हम अच्छे दोस्त हैं।’
दर्द में बॉबी देओल ने किया था डांस
फिल्म ‘गुप्त’ में बॉबी देओल और मनीषा कोइराला ने कई गानों पर साथ डांस किया, जो सुपरहिट रहे। इस दौरान बॉबी के पैरों में चोट लगी थी, जिसकी वजह से शूटिंग भी देर से हुई और उनके स्टेप बदल दिए थे। ऐसे में उनके और एक्ट्रेस मनीषा के बीच लड़ाई भी हुई, क्योंकि वो उनके साथ अच्छे से डांस नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने आगे कहा:
‘मेरे पैर में बहुत दर्द था, चोट ठीक नहीं हुई थी और ऐसे में स्टेप भी बदल गए। एक्ट्रेस मनीषा इस वजह से मेरे साथ अच्छा डांस नहीं कर पा रही थीं, लेकिन फिर हो गया और हमारा वो डांस सुपरहिट रहा।’
ये भी पढे़ं-
आप की अदालत’ में बॉबी देओल, देखिए आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
