
हॉरर फिल्में और सीरीज तो सभी ने देखी होगी, लेकिन आज हम आपको 31 साल पुराने एक ऐसे हॉरर टीवी शो के बारे में बताने वाले हैं, जिसका नाम सुनते ही लोग आज भी अंदाजा लगा सकते हैं कि इसकी कहानी कितनी डरावनी हो सकती है। हम ‘जी हॉरर शो’, ‘रात होने को है’, ‘श्श्श्श…कोई है’ या ‘किले का रहस्य’ जैसे पॉपुलर हॉरर शोज की बात नहीं कर रहे हैं। इन हॉरर शो को तो आपने जरूर देखा होगा, लेकिन आज हम जिस हॉरर शो की बात कर रहे हैं, उसके कुल 6 सीजन आ चुके हैं और सभी बहुत खौफनाक थे। उसकी कहानी देख रात भर सो नहीं पाते थे और आंखें बंद करते ही उसके भूतिया सीन्स दिखाई देने लगाते हैं। ऐसे में माता-पिता अपने बच्चों को ऐसे शो दिखाने से डरते थे।
31 साल पुराना खौफनाक हॉरर शो
ये करीब 31 साल पुराना शो है, जिसने लोगों को डर और खौफ का असल मतलब बताया था। इन दिनों दर्शकों में हॉरर शो देखने का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ा है, लेकिन आज के कंटेंट में भी कुछ लोग वो पुराना डर देखना मिस करते हैं। अगर आप कुछ बेहतरीन देखने की तलाश में है तो भूत-प्रेत, अलौकिक घटनाएं और डरावने सीन से भरपूर ‘आहट’ देख सकते हैं, जिसका म्यूजिक सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और उनका आंख बंद करना तक मुश्किल हो जाता था। अगर आप 90s के बच्चे हैं तो अपने अपनी जिंदगी में एक बार ये शो जरूरी देखा होगा। इसका हर एपिसोड देखने के बाद बच्चे से लेकर बूढ़े तक डर जाते थे।
हर एपिसोड देख कांप जाती थी रूह
‘आहट’ सबसे पहले 5 अक्टूबर 1995 को टेलीकास्ट हुआ था और 6 हिट सीजन के बाद ये शो बंद हो गया। इस हॉरर शो का पहला सीजन 1995–2001 तक, दूसरा सीजन 2004 से 2005 तक चला, तीसरा सीजन 2007, 2009-2010 तक चौथा सीजन, पांचवा सीजन 2010 और छठा सीजन 2015 में आया था। इसके कई एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस भी नजर आए थे। ‘आहट’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले लोकप्रिय हॉरर शोज में से एक रहा है। इसे IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली थी।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






