
अनुपम खेर स्टारर फिल्म सारांश 42 साल पहले आज ही के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनुपम ने जवानी के दिनों में भी बुजुर्ग का ऐसा रोल प्ले किया था कि लोग उनके दीवाने हो गए थे। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए अनुपम खेर को बेस्ट एक्टर के तौर पर फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसके साथ ही फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट को भी बेस्ट स्टोरी के लिए फिल्म फेयर के खिताब से सम्मानित किया गया था। अब इस फिल्म ने आज 42 साल पूरे कर लिए हैं। अब अनुपम खेर ने इस खास मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है।
पोस्ट शेयर कर दिखाया प्यार
अनुपम खेर ने फिल्म के 42 साल पूरे होने पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘सारांश के 42 साल, आज सिनेमा और मनोरंजन जगत में मेरे 42 साल पूरे हो गए हैं। ठीक 42 साल पहले, 25 मई 1984 को मेरी पहली फिल्म सारांश रिलीज हुई थी। क्या गजब का सफर रहा है, संघर्षों, जीत, हार, सीख, हंसी, आंसू, दोस्ती और अविस्मरणीय यादों से भरा। लेकिन तमाम उतार-चढ़ावों के बावजूद, सारांश मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और यादगार अध्याय बना हुआ है। मैं ब्रह्मांड, सभी निर्देशकों, निर्माताओं, लेखकों, तकनीशियनों, सह-कलाकारों और दर्शकों का सदा आभारी रहूंगा जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और इन सभी वर्षों में मुझे प्यार दिया। राजश्री प्रोडक्शंस को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद, मुझ जैसे नवागंतुक को समर्थन देने के लिए और सबसे बढ़कर महेश भट्ट साहब को जिन्होंने मुझे उस भूमिका में लेने का साहस और दृढ़ विश्वास दिखाया जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। आज मैं जो कुछ भी हूं, वह सब सारांश की वजह से है। शिमला के एक छोटे से कस्बे के लड़के से लेकर 42 साल तक अपने सपने को जीने वाले इंसान तक मैं बस यही कह सकता हूं कि ईश्वर दयालु हैं। हर हर महादेव।’
अपने समय की हिट फिल्म थी सारांश
फिल्म सारांश साल 1984 में रिलीज हुई थी और लोगों को काफी पसंद आई थी। डायरेक्टर महेश भट्ट की इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प थी और मार्मिक ढंग से पेश की गई थी। फिल्म में अनुपम खेर के साथ रोहिणी हत्थनगड़ी ने लीड रोल निभाया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। फिल्म ने कमाई के मामले में भी मेकर्स को खुश किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। सोनी राजदान को भी फिल्म में एक दमदार रोल निभाने का मौका मिला था।
ये भी पढ़ें- 7 करोड़ का बजट और 750 करोड़ की कमाई, इस हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर छूटीं पीछे
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






