
‘गुम है किसी के प्यार में’ में पाखी यानी पत्रलेखा का किरदार निभाकर मशहूर हुईं ऐश्वर्या शर्मा यह शो छोड़ने के बाद लंबे समय से टेलीविजन स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को अपनी फनी वीडियो से हंसाती रहती हैं। उन्हें यह शो छोड़ने के बाद भारत के दो सबसे पॉपुलर शो में भी देखा गया। ऑन-स्क्रीन सुंदर सुशील संस्कारी दिखाने वाली ये हसीना रियल लाइफ में बहुत अलग दिखती हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर रखना पसंद करती हैं, लेकिन पति नील भट्ट के साथ तलाक की अफवाहों को लेकर वह इन दिनों काफी चर्चा में हैं।
गुम है किसी के प्यार में की पाखी है बला की खूबसूरत
ऐश्वर्या शर्मा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ क्लासिकल डांसर भी हैं, जो हिंदी टेलीविजन शो में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्हें स्टार प्लस के रोमांटिक ड्रामा ‘गुम है किसी के प्यार में’ में पत्रलेखा की भूमिका निभाने के बाद जबरदस्त नेम-फेम मिला। इसमें उन्होंने अपने पति नील भट्ट की दूसरी पत्नी का रोल प्ले किया था। पाखी के रूप में उन्होंने एक तेज तर्रार घरेलू महिला का किरदार निभाया था, लेकिन रियल लाइफ में वह बहुत अलग हैं। वह अपने चुलबुले अंदाज के लिए फैंस की पसंदीदा हैं। सोशल मीडिया पर 33 साल की ऐश्वर्या अपनी खूबसूरती से ज्यादा क्यूटनेस की वजह से छाई रहती हैं।
रियलिटी शोज में दमखम दिखा चुकी ऐश्वर्या
2023 में उन्होंने रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 13’ और ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा लिया। ऐश्वर्या शर्मा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 में कलर्स टीवी के शो ‘कोड रेड’ से की थी। उसी साल उन्होंने ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में जामवंती की भूमिका निभाई। बाद में वह कई टेलीविजन सीरीज में नजर आईं, जिनमें ‘सूर्यपुत्र कर्ण’, ‘बाल कृष्ण’ और ‘जांबाज सिंदबाद’ शामिल हैं। हालांकि, अभी तक ऐश्वर्या ने अपने किसी नए प्रोजक्ट को लेकर कोई अपडेट शेयर नहीं की है। खबरों की माने तो वह एकता कपूर के नए शो में नजर आने वाली हैं।
ऑन-स्क्रीन देवर से रचाई शादी
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की पहली मुलाकात सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ पर हुई थी। दोनों को इसी दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया। इस कपल ने 27 जनवरी, 2021 को सगाई की और 30 नवंबर, 2021 को उज्जैन में शादी कर ली। कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। बता दें कि इस सीरियल की शुरुआत में नील ने ऐश्वर्या के देवर का किरदार निभाया था, लेकिन पति की मौत के बाद वह अपने विराट से शादी कर लेती है और दूसरी पत्नी बन जाती है। अब ये कपल रियल लाइफ में भी पति-पत्नी हैं, लेकिन कुछ महीने पहले खबरें आई थी कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का तलाक होने वाला है। एक्ट्रेस ने इस न्यूज को अफवाह बताया था।
ये भी पढे़ं-
क्या बनेगी ‘धुरंधर 3’? वायरल हो रहे दावे पर राकेश बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






