digital products downloads

गले में कंठी, माथे पर तिलक, सादगी भरे अंदाज में फिर प्रेमानंद महाराज से मिले विराट-अनुष्का, मिट्टी में नंगे पैर चलता देख फैंस हुए गदगद

गले में कंठी, माथे पर तिलक, सादगी भरे अंदाज में फिर प्रेमानंद महाराज से मिले विराट-अनुष्का, मिट्टी में नंगे पैर चलता देख फैंस हुए गदगद

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों आईपीएल 2026 में व्यस् चल रहे हैं। हालांक इस आपाधापी के बीच विराट ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ कुछ समय निकालकर वृंदावन की यात्रा की। इस दौरान कपल ने श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों की कई झलकियां अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों ही बेहद सादगी से अपने गुरु से मिले। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दोनों को मिट्टी में नंगे पैर चलते भी देखा जा सकता है।

प्रेमानंद जी महाराज के सानिध्य में विराट-अनुष्का

वृंदावन यात्रा के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद जी महाराज के साथ एकांत में समय बिताया। उन्होंने न केवल महाराज जी से आध्यात्मिक चर्चा की, बल्कि जीवन के गूढ़ रहस्यों पर उनके प्रवचन भी सुने। पूरे प्रवास के दौरान विराट और अनुष्का का व्यवहार अत्यंत सरल और विनम्र दिखा। उन्होंने एक आम श्रद्धालु की तरह आश्रम की मर्यादाओं का पालन किया और महाराज जी के चरणों में बैठकर शांति का अनुभव किया।

5 महीने में तीसरी बार वृंदावन का दौरा

आश्रम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल भजन मार्ग पर साझा किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट और अनुष्का आश्रम के मुख्य हॉल में अन्य भक्तों के बीच जमीन पर शांति से बैठे हैं। दोनों को प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग को ध्यानपूर्वक सुनते हुए देखा गया। यह पिछले पांच महीनों में विराट और अनुष्का की तीसरी वृंदावन यात्रा है। वे महाराज जी के आश्रम के नियमित आगंतुक रहे हैं और इस वर्ष का यह उनका दूसरा दौरा है। इससे पहले वे फरवरी में यहां आए थे, उसी महीने जब 15 तारीख को उनके बेटे अकाय कोहली का जन्मदिन था। पिछले वर्ष भी यह जोड़ा तीन बार यहां आया था, जनवरी में बच्चों के साथ, मई में विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद और अंत में दिसंबर में।

आईपीएल के बीच आध्यात्मिक शांति की तलाश

आईपीएल 2026 के इस रोमांचक सीजन में आरसीबी का अगला मुकाबला 24 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ होना है। आरसीबी ने अपना पिछला मैच शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था। अगले मैच से पहले मिले इस छोटे से ब्रेक का विराट ने बेहतरीन सदुपयोग किया और मैदान की गहमागहमी से दूर आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए वृंदावन पहुँच गए।

विनम्रता की मिसाल पेश करता स्टार कपल

सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की सादगी की काफी सराहना हो रही है। खेल और सिनेमा जगत की इतनी बड़ी हस्तियां होने के बावजूद आश्रम में अन्य श्रद्धालुओं के साथ जमीन पर बैठकर सत्संग सुनना उनकी गहरी आस्था और विनम्रता को दर्शाता है। क्रिकेट प्रेमी इसे विराट के आगामी मैचों के लिए एक सकारात्मक मानसिक तैयारी के रूप में देख रहे हैं, क्योंकि प्रेमानंद जी महाराज के आशीर्वाद के बाद वे एक नई ऊर्जा के साथ मैदान पर वापसी करेंगे।

ये भी पढ़ें: कैंसर और सिस्ट के ऑपरेशन के बाद दीपिका कक्कड़ को फिर हुए दो नए सिस्ट, अभी नहीं हो सकता इलाज, खुद सुनाई दर्दनाक दास्तां

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp