digital products downloads

उत्तर रामायण के कुश याद हैं? 38 साल बाद बदली जिंदगी, वर्ड बैंक में किया काम

उत्तर रामायण के कुश याद हैं? 38 साल बाद बदली जिंदगी, वर्ड बैंक में किया काम

80 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए पौराणिक धारावाहिकों ने भारतीय टेलीविजन के इतिहास को हमेशा के लिए बदल दिया था। रामानंद सागर की ‘रामायण’ की लोकप्रियता का आलम यह था कि इसके प्रसारण के दौरान सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर जाता था। इस अपार सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने कुछ साल बाद ‘उत्तर रामायण’ पेश की, जिसने दर्शकों को एक बार फिर भक्ति भाव से सराबोर कर दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस धारावाहिक में भगवान राम के पुत्र कुश की भूमिका निभाने वाला एक नन्हा कलाकार आज अभिनय की दुनिया को पूरी तरह छोड़ चुका है और सात समंदर पार एक ऐसी कंपनी का नेतृत्व कर रहा है, जिसका टर्नओवर करोड़ों में है?

एक्टिंग को अलविदा और शिक्षा का नया संकल्प

‘उत्तर रामायण’ में लव और कुश की जोड़ी ने अपनी मासूमियत और अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया था। जहां लव का किरदार स्वप्निल जोशी ने निभाया था, वहीं कुश की भूमिका में मयूरेश क्षत्रमाडे नजर आए थे। मयूरेश ने इस ऐतिहासिक शो के जरिए रातों-रात शोहरत हासिल की, लेकिन उन्होंने इस चकाचौंध भरी दुनिया को अपना भविष्य नहीं बनाया। महज 13 साल की उम्र में जब कई कलाकार अपने करियर की सीढ़ियां चढ़ने की सोचते हैं, मयूरेश ने अभिनय को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित करने का फैसला किया, जो उनके जीवन का एक बड़ा मोड़ साबित हुआ।

Image Source : MAYURESH KSHETRAMADE LINKDINमयूरेश क्षत्रमाडे।

कॉर्पोरेट जगत में सफलता की ऊंची उड़ान

अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद मयूरेश उच्च शिक्षा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए। वहां उन्होंने फाइनेंस जैसे कठिन विषय में विशेषज्ञता हासिल की और व्यापार जगत की बारीकियों को समझा। उनके पेशेवर सफर की शुरुआत बेहद प्रभावशाली रही। लिंक्डइन प्रोफाइल और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2003 के आसपास उन्होंने विश्व बैंक जैसे संस्थान में एक शोधकर्ता के रूप में काम किया। इसके बाद वे पूरी तरह से कॉर्पोरेट जगत में सक्रिय हो गए और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

1400 करोड़ के साम्राज्य का नेतृत्व

मयूरेश के करियर में सबसे बड़ी उपलब्धि साल 2016 में आई, जब उन्हें एक वैश्विक मार्केटिंग प्लेटफॉर्म कंपनी कमीशन जंक्शन का सीईओ नियुक्त किया गया। अपनी कड़ी मेहनत, दूरदर्शिता और व्यावसायिक समझ के दम पर उन्होंने इस कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी लीडरशिप का ही नतीजा था कि साल 2022 तक इस कंपनी का रेवेन्यू करीब 1,400 करोड़ रुपये तक पहुँच गया। एक बाल कलाकार से लेकर एक सफल बिजनेस टाइकून बनने तक का उनका यह सफर वाकई प्रेरणादायक है।

बॉलीवुड से दूर जिंदगी

आज मयूरेश क्षत्रमाडे न्यूयॉर्क में अपने परिवार के साथ रहते हैं और वहां से अपनी कंपनी का संचालन कर रहे हैं। हालांकि वे अब ग्लैमर की दुनिया का हिस्सा नहीं हैं और बिजनेस की दुनिया के एक बड़े नाम बन चुके हैं, लेकिन भारत में आज भी उन्हें ‘उत्तर रामायण’ के उस तेजस्वी ‘कुश’ के रूप में याद किया जाता है। मयूरेश की यह कहानी साबित करती है कि यदि इच्छाशक्ति और सही दिशा में मेहनत की जाए तो व्यक्ति अपनी पहचान को किसी एक क्षेत्र तक सीमित न रखते हुए दुनिया के किसी भी कोने में सफलता का परचम लहरा सकता है।

ये भी पढ़ें:मेहरीन पीरजादा ने हिमाचल प्रदेश में रचाई शादी, फैन्स के साथ शेयर की जश्न की तस्वीरें, लगा बधाइयों का तांता

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp