करण जौहर की ‘तख्त’ पर क्यों लगा ताला? रणवीर-विक्की से आलिया-करीना तक हो गए थे फाइनल

करण जौहर की ‘तख्त’ पर क्यों लगा ताला? रणवीर-विक्की से आलिया-करीना तक हो गए थे फाइनल

फिल्म निर्माता करण जौहर ने 2019 में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसे देखने के बाद सबके दिलों की धड़कनें तेज हो गईं। ये तस्वीर थी एक एक भव्य सिंहासन की, जिसके साथ करण जौहर ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘तख्त’ का ऐलान किया था। इसी के साथ फिल्म निर्माता ने कास्ट की जानकारी भी दी। करण के ऐलान के अनुसार, ‘तख्त’ में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर जैसे कलाकार नजर आने वाले थे। फिल्म के ऐलान के बाद से ही दर्शकों के बीच इस फिल्म का इंतजार शुरू हो गया, जो बस इंतजार बनकर रह गया। क्योंकि, कभी ये फिल्म बन ही नहीं सकी। फैंस अब तक ये जानने को बेताब थे कि आखिर बिना किसी औपचारिक ऐलान के ये फिल्म क्यों बंद कर दी गई। अब कई साल बीत जाने के बाद आखिरकार वो कारण पता चल गया है, जिसके चलते यह फिल्म कभी नहीं पाई।

क्यों बंद हो गई ‘तख्त’?

करण जौहर की ‘तख्त’ में एक अहम भूमिका के लिए एक्टर माहिर पंधी को भी चुना गया था, जिन्होंने अब बताया है कि आखिर फिल्म की शूटिंग शुरू क्यों नहीं हो पाई। इसी के साथ माहिर ने ये भी बताया कि इसका रद्द होने उनके लिए कितना मुश्किल था। माहिर ने मिड-डे से बातचीत में कहा, ‘तख्त कोई आम फिल्म नहीं थी। ये यश जौहर सर का आखिरी सपना था और उनका इससे बहुत जुड़ाव था। जब आप इतिहास पर आधारित कोई स्क्रिप्ट लिखते हैं, तो आप फैक्ट्स के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते। लेकिन, कोविड आने के बाद बात बिगड़ गई। कोविड के बाद इतने सारे कलाकारों को एक साथ लाना और उनकी डेट्स के साथ तालमेल बिठाना बेहद मुश्किल हो गया।”

बड़े बजट में बन रही थी ‘तख्त’

माहिर पंधी आगे बताते हैं कि इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया था, जिससे निर्माताओं के लिए और भी ज्यादा मुश्किलें खड़ी हो गईं। उन्होंने कहा, “अगर आप दो साल बाद भी इसे बनाने का प्लान करना चाहते, तो भी पूरी कास्ट को एक साथ लाना नामुमकिन होता। और अगर आप ‘तख्त’ अब बनाते हैं तो आपको स्क्रिप्ट में भी बदलाव करने होंगे, क्योंकि अब दर्शक बदल चुके हैं।”

चकनाचूर हुआ सपना

माहिर ने बताया कि इस फिल्म का बंद होना उनके लिए कितना दुखद था। क्योंकि, धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म में कास्ट होना, किसी सपने जैसा था। ये उनके लिए काफी बड़ी उपलब्धि थी। वह कहते हैं- ‘मैं उस सपने को जी रहा था जो मैं बचपन से देखता आया था। मुझे पार्टियों में बुलाया जाता था और वहां पहुंचने पर स्वागत होता था। मुझे हमेशा एहसास दिलाया जाता कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं। अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो मैं ही जानता हूं कि मेरे लिए ये स्वीकार करना कितना मुश्किल था कि मैं धर्मा प्रोडक्शन्स की ये फिल्म नहीं कर पाऊंगा।’

कब रिलीज होने वाली थी ‘तख्त’?

करण जौहर ने 2020 में ‘तख्त’ को लेकर अपनी योजनाओं का खुलासा करते  हुए बताया था कि वह इस ड्रीम प्रोजेक्ट को क्रिसमस 2021 पर रिलीज करना चाहते हैं। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें  कलाकारों का परिचय दिया, जिनमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर शामिल थे। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा था- ‘पेश है TAKHT। हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्वा मेहता द्वारा निर्मित।  रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर अभिनीत। क्रिसमस 24.12.2021 को रिलीज हो रही है।’

ये भी पढ़ेंः कौन हैं इस्माइल विलियम? जेनिफर विंगेट संग जुड़ा नाम, शादी की खबरों से बटोरी सुर्खियां

नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म में कंगना रनौत संग काम करने वाले थे वरुण धवन, 400 करोड़ी थ्रिलर ठुकराकर हुआ पछतावा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp