वरुण धवन की बेटी के बर्थडे में पहुंचीं आलिया भट्ट, कूद-फांद करती दिखीं लाडली राहा

वरुण धवन की बेटी के बर्थडे में पहुंचीं आलिया भट्ट, कूद-फांद करती दिखीं लाडली राहा

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में अपनी वरुण धवन और नताशा दलाल की बेटी लारा की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं और वो भी अपनी लाडली राहा के साथ। वरुण और नताशा की बेटी लारा की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया पार्टी में अपनी बेटी राहा से बातचीत करती नजर आ रही हैं, जबकि राहा पार्टी में अन्य बच्चों के साथ खेलती दिख रही हैं। वीडियो में राहा को देखने के बाद लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया और अब कई का कहना है कि राहा तेजी से बड़ी हो रही हैं। वहीं कई क्यूट राहा के लुक के दीवाने हो गए।

2 साल की हुईं वरुण-नताशा की बेटी राहा

वरुण धवन और नताशा दलाल ने 3 जून 2024 को अपनी बेटी लारा का इस दुनिया में स्वागत किया था, जो इस 3 जून को 2 साल की हो गईं। बेटी के बर्थडे पर वरुण और नताशा ने एक शानदार पार्टी रखी थी, जिसमें उनके परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। लारा की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक राहा को अन्य बच्चों के साथ खेलते देखा जा सकता है, जहां आलिया उसकी ओर इशारा करती हैं और उसका हाथ पकड़ती हैं। आलिया जहां ब्लैक टॉप और जींस में कैजुल लुक में नजर आ रही हैं तो वहीं गुलाबी और सफेद चेक और नीले रिबन वाली फ्रॉक में दिखाई दे रही हैं।

Image Source : X/@SAKSHI_JHA_09वरुण धवन की बेटी के बर्थडे में लाडली राहा के साथ पहुंचीं आलिया।

यूजर्स के रिएक्शन

इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया यूजर्स के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। वीडियो में भले ही राहा की झलक साफ तौर पर नहीं दिख रही है, लेकिन उनकी बढ़ती हाइट को देखकर लोग जरूर चौंक गए हैं। एक ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘राहा कितनी तेजी से बढ़ रही हैं। बेहद क्यूट।’ वहीं एक ने लिखा – ‘फेवरेट स्टारकिड, कब से उनकी झलक देखने को नहीं मिली थी।’ एक अन्य ने लिखा- ‘ये तो सच में बहुत तेजी से बड़ी हो रही है।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर हैरानी जाहिर कर रहे हैं कि कैसे राहा जल्दी-जल्दी बड़ी होती जा रही हैं।

आलिया भट्ट और वरुण धवन ने चार फिल्मों में साथ काम किया है

आलिया और वरुण ने फिल्म इंडस्ट्री में एक साथ ही एक ही फिल्म से कदम रखा था और दोनों की केमिस्ट्री तब से है जब उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है। दोनों सितारों ने करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (2012) से डेब्यू किया था और इसके बाद ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ (2014), ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ (2017) और ‘कलंक’ (2019) जैसी फिल्मों में साथ नजर आए। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है।

आलिया भट्ट और वरुण धवन की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब आलिया यश राज फिल्म्स की ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल और शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं वरुण धवन की बात करें तो वह इन दिनों ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में हैं, जो फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म में वरुण के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘बेचारी ने डायरेक्टर की बात मानी’, ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर के सीन पर बढ़ा विवाद, सपोर्ट में उतरे को-एक्टर

‘जिंदगी भर दर्द से जूझती रही’, राम चरण की बहन श्रीजा का छलका दर्द, 19 की उम्र में घर से भागकर की थी शादी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp