
लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है, जिसके अपकमिंग एपिसोड में ‘दीया और बाती हम’ की ‘संध्या बींदणी’ भी नजर आने वाली हैं। इस वायरल वीडियो में देखने को मिलता है कि कैसे कृष्णा अभिषेक अपनी देसी भौजी अंकिता लोखंडे को चिढ़ाने के लिए अपनी दिल्ली वाली भौजी दीपिका के साथ मस्ती करते हैं। दूसरी ओर, होस्ट भारती सिंह भी पीछे नहीं रहती वह शो में आईं ‘मंगल लक्ष्मी’ की एक्ट्रेस दीपिका के डांस का मजाक उड़ाती है और कृष्णा के साथ मिलकर उन्हें रोस्ट करती हैं। कमाल की बात यह है कि खुद को रोस्ट होता देख वह खुद भी हंस देती हैं।
कृष्णा को दीपिका सिंह संग देख अंकिता का बना मुंह
लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के नए प्रोमो में जब कृष्णा अभिषेक अपनी तीसरी भाभी यानी ‘दिल्ली वाली भौजी’ के साथ डांस-मस्ती करते नजर आते हैं तो अंकिता लोखंडे अपने देवर कृष्णा की हरकतों पर मजाकिया अंदाज में मुंह बनाकर गुस्सा करती है और चिढ़ने का नाटक करती दिखाई देती हैं। वहीं भारती सिंह की हाजिर-जवाबी ने कॉमेडी का मजा और बढ़ा दिया। भारती ने टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह के काफी चर्चा में रहे डांस मूव्स का मजाक उड़ाया, जिस देख कंटेस्टेंट्स और दर्शक सभी ठहाके लगाने लगे। हल्की-फुल्की नोक-झोंक और मजाकिया बातचीत इस एपिसोड की खास बातें रहीं, जिसमें कॉमेडी, इमोशनल ड्रामा और सेलिब्रिटीज के बीच की दोस्ती का शानदार कॉम्बो देखने को मिला।
भारती सिंह ने दीपिका के डांस मूव्स का उड़ाया मजाक
वीडियो की शुरुआत कृष्णा के यह कहने से होती है कि, ‘मेरी दिल्ली वाली ब्रांड न्यू भौजी, आपको देखकर हमेशा ऐसा क्यों लगता है कि आप दो पैग लगाए हुए हो।’ इस पर वह हंसती है और कहती हैं, ‘ऐसा नहीं है।’ इसी बीच, भारती सिंह एक्ट्रेस की एक्टिंग का मजाक उड़ाते हुए कृष्णा अभिषेक के पास आती हैं और कहती है, ‘मंगल हूं मैं, मेरा टाइम हो गया डांस करने का। होश में रहो मंगल’ दोनों ने दीपिका सिंह को जमकर रोस्ट किया, लेकिन एक्ट्रेस ने बुरा नहीं मना और उन्होंने इस पल का खूब मजा लिया। मेकर्स ने ये प्रोमो शेयर कर लिखा, ‘भारती और कृष्णा के रोस्ट से कोई बच नहीं सकता, मंगल भी नहीं।’
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
