
हरियाणा के नारनौल में सदर थाना के गांव कोजिंदा में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना का पता उस समय चला जब मकान मालिक के भाई सुबह घर की सफाई के लिए पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गांव कोजिंदा निवासी दिनेश शर्मा ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के पुणे कैंप में कैंटीन चलाते हैं। उनके गांव स्थित मकान पर एक केयरटेकर के रूप में पेंट का ठेकेदार रह रहा था। हाल ही में बच्चों की छुट्टियां होने के कारण केयरटेकर अपने घर चला गया था, जिससे मकान बंद पड़ा हुआ था। सफाई करने पहुंचे छोटे भाई को पता चला शनिवार सुबह दिनेश शर्मा के छोटे भाई प्रेम शर्मा घर की साफ-सफाई करने के लिए पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मकान का मेन दरवाजा टूटा है और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। दीवार फांदकर अंदर घुसे चोर परिजनों के अनुसार चोर मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने मेन दरवाजे को तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरों में रखी अलमारियों तथा अन्य सामान की तलाशी ली। चोर घर से दो सोने की अंगूठियां, एक चांदी की अंगूठी, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब तथा करीब दो लाख 85 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गए। मकान में लगे सीसीटीवी में दिखे चोर इसके अलावा मकान में रह रहे केयरटेकर के 38 हजार रुपए भी चोरी हो गए। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज में कुछ युवक मकान की दीवार फांदकर अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.
