
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक ‘धमाल’ अपने चौथे पार्ट के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। कल यानी 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही ‘धमाल 4’, साल 2026 में ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद हिंदी सिनेमा की अगली सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे। फिल्म को लेकर जैसी हाइप बनी है, उसे देखकर उम्मीद है कि पहले दिन सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ेगी। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन दहाई का आंकड़ा (डबल डिजिट) पार करने वाली साल की छठी बॉलीवुड फिल्म बनने की राह पर है। आइए जानते हैं पहले दिन की कमाई का पूरा गणित।
फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता और सिंगल स्क्रीन्स पर पकड़
इस फिल्म के पक्ष में जो सबसे बड़ा फैक्टर काम कर रहा है, वह है ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की जबरदस्त गुडविल। हालांकि इस फ्रेंचाइजी का कोई भी पार्ट बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ा ब्लॉकबस्टर नहीं रहा, लेकिन थिएटर और टेलीविजन पर मिलने वाले प्यार की बदौलत इस सीरीज ने 2000 के दशक से अपनी एक खास पहचान बनाई है। यही वजह है कि ‘धमाल 4’ को लेकर जमीनी स्तर पर दर्शकों के बीच एक स्वाभाविक उत्सुकता है। पिछली फिल्मों की तरह यह पार्ट भी मास ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है, इसलिए ‘ए’ सेंटर्स यानी महानगरों से ज्यादा इसे ‘बी’ और ‘सी’ सेंटर्स यानी छोटे शहरों और कस्बों में शानदार रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।
फैमिली ऑडियंस का मिलेगा साथ
फिल्म के ट्रेलर और बाकी प्रोमोशन पर जहां दर्शकों के एक बड़े वर्ग ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी, वहीं फ्रेंचाइजी के फैंस और बिना दिमाग दौड़ाए कॉमेडी देखने के शौकीनों को यह पसंद आया है। फिल्म में किसी भी तरह की अश्लील या आपत्तिजनक सामग्री न होने की वजह से इसने फैमिली ऑडियंस का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है। मार्केटिंग के मामले में भी मेकर्स फिल्म को लेकर अच्छा बज बनाने में कामयाब रहे हैं। अक्सर देखा गया है कि खराब मार्केटिंग की वजह से बड़ी फिल्में अपनी चमक खो देती हैं, लेकिन ‘धमाल 4’ के मामले में मेकर्स की रणनीति बिल्कुल सही रही।
देशभर में मिला स्क्रीन्स का जबरदस्त सपोर्ट
रिलीज से पहले माना जा रहा था कि ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘अल्फा’ जैसी बड़ी फिल्मों की मौजूदगी के कारण ‘धमाल 4’ को स्क्रीन्स और शोज मिलने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है, लेकिन इसके शोज की संख्या ने सबको हैरान कर दिया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को भारतभर में 10000 से भी ज्यादा शोज मिले हैं। इतनी बड़ी तादाद में शोज मिलने के बाद फिल्म के लिए एक बेहतरीन और मजबूत ओपनिंग का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
साल 2026 की टॉप 5 ओपनर्स में जगह बनाने पर नजर
बिना किसी छुट्टी के रिलीज होने के बावजूद ‘धमाल 4’ अपने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 14.5 से 17.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है। अगर फिल्म इस आंकड़े को छू लेती है तो यह 14.1 करोड़ रुपये के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए साल 2026 में भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली बॉलीवुड की पांचवीं फिल्म बन जाएगी। पहले दिन की ऐसी मजबूत शुरुआत फिल्म को ओपनिंग वीकेंड पर बड़ी कमाई करने के लिए एक ठोस आधार देगी।
ये भी पढ़ें: सस्पेंस, रोमांस और भरपूर एक्शन, ‘इक्का’ से ‘पेड्डी’ तक, इस हफ्ते OTT पर मिलेगा मनोरंजन का पूरा डोज
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
