अब ओटीटी पर दहशत फैलाएगी ‘ऑब्सेशन’, नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी हॉरर-थ्रिलर

अब ओटीटी पर दहशत फैलाएगी ‘ऑब्सेशन’, नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी हॉरर-थ्रिलर

2026 की बेस्ट हॉरर फिल्मों में शुमार फिल्म ‘ऑब्सेशन’ बड़े पर्दे के बाद अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है। सिनेमाघरों में इस हॉरर फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बनाए। यूट्यूबर से फिल्ममेकर बने करी बर्कर ने इस हॉरर फिल्म से दर्शकों को खूब डराया। फिल्म को मिले रिस्पॉन्स के बाद अब दर्शक इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। लगातार इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि ‘ऑब्सेशन’ ओटीटी पर कब आएगी। अब आखिरकार ये इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है और ये भी बता दिया है कि ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

ऑब्सेशन की ओटीटी रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद, ‘ऑब्सेशन’ अब OTT पर धमाका करने के लिए तैयार है। ‘व्हाट्स ऑन नेटफ्लिक्स’ के अनुसार, IMDb पर 8 रेटिंग वाली यह हॉरर थ्रिलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, इसे देखने के लिए दर्शकों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि इसकी ओटीटी रिलीज डेट 17 नवंबर 2026 तय की गई है। यानी करी बर्कर की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर के लिए दर्शकों को अभी 4 महीने और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, ये फिल्म अभी एप्पल टीवी और अमेजन प्राइम वीडियो सहित कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रेंट पर भी उपलब्ध है, लेकिन किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म अभी सब्सक्रिप्शन के साथ उपलब्ध नहीं है। इसके लिए दर्शकों को 17 नवंबर तक इंतजार करना पड़ेगा।

2026 की एक बेहतरीन हॉरर थ्रिलर

‘ऑब्सेशन’ का निर्देशन करी बार्कर ने किया है, जो एक मशहूर यूट्यूबर हैं और इस फिल्म के साथ उन्होंने फिल्ममेकिंग की दुनिया में कदम रखा है। ये एक साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसका बजट भी काफी कम है। फिल्म में इंडे नवरेट, माइकल जॉनसन और मेगन लॉलेस मुख्य भूमिकाओं में हैं। खास बात तो ये है कि इस फिल्म के निर्देशन के साथ-साथ इसकी कहानी भी करी बर्कर ने लिखी है और इसकी एडिटिंग की जिम्मेदारी भी उन्होंने अपने कंधे पर ही उठाई थी।

ऑब्सेशन की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये रोंगटे खड़े कर देने वाली है। 1 घंटे 49 मिनट की इस साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर की कहानी बेयर और निक्की के इर्द-गिर्द घूमती है। बेयर निक्की के प्यार में है और चाहता है कि निक्की भी उससे उतनी ही शिद्दत से प्यार करे। अपनी इसी चाह का उसे भारी-भरकम खामियाजा भुगतना पड़ता है। एक दिन, उसे ‘वन विश विलो’ (One Wish Willow) मिलता है और वह यह विश मांगता है कि निक्की सिर्फ उससे प्यार करे। अपनी विश मांगने के बाद बेयर लकड़ी तोड़ता है और उसका सपना सच हो जाता है। लेकिन, बेयर को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि अपनी इस विश के लिए उसे बहुत ही भयावह कीमत चुकानी पड़ेगी।

ये भी पढ़ेंः Operation Safed Sagar Series: भारतीय सेना के जांबाजों की कहानी लेकर आ रहा नेटफ्लिक्स, हवा में ही दुश्मन को चटाई थी धूल

2025 की बेस्ट क्राइम-थ्रिलर ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’, OTT पर मचा रही भौकाल, सब एक-दूसरे को कर रहे हैं रीकमंड

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp