
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ आखिरकार 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे सितारों से सजी इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। जहां कुछ लोग इसके सिचुएशनल ह्यूमर और कॉमेडी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि इसकी कहानी को थोड़ा और बेहतर किया जा सकता था। हालांकि मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद फिल्म ने वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई और शनिवार को इसकी कमाई में 60% का बड़ा उछाल देखा गया।
‘धमाल 4’ का वीकेंड कलेक्शन और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार ‘धमाल 4’ ने अपने पहले रविवार को देशभर के 11480 शोज से ₹28.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का पहले तीन दिनों का कुल कलेक्शन ₹65 करोड़ पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा 78 करोड़ रुपये हैं। दुनिया भर में फिल्म की कमाई की बात करें तो इसका कलेक्शन 92 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है, यानी चंद दिनों में ही फिल्म 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म के फुटफॉल और सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी में लगातार बढ़त देखी गई, जो शुक्रवार को 24% से शुरू होकर शनिवार को 35% और रविवार को 43% तक जा पहुंची। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ‘धमाल 4’ ने हालिया रिलीज ‘वेलकम टू द जंगल’ के वीकेंड कलेक्शन ₹63.75 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं इसने अपनी ही फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म ‘टोटल धमाल’ के ₹62.4 करोड़ के शुरुआती रिकॉर्ड को भी पार कर लिया है।
‘धमाल 4’ की 3 दिनों की कमाई
अजय देवगन की पिछली फिल्मों से तुलना
बॉक्स ऑफिस पर जारी मुकाबले के बीच ‘धमाल 4’ ने अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्मों की तुलना में कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। अगर इसके ओपनिंग वीकेंड की तुलना की जाए तो ‘दे दे प्यार दे 2’ ने 11944 शोज के बावजूद अपने तीसरे दिन ₹13.75 करोड़ कमाए थे और उसका तीन दिनों का कुल कलेक्शन ₹34.75 करोड़ रहा था। वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने अपने पहले रविवार को ₹9.25 करोड़ का बिजनेस किया था, जिससे उसका वीकेंड टोटल ₹24.75 करोड़ पर सिमट गया था। इन आंकड़ों के लिहाज से ‘धमाल 4’ एक मजबूत बढ़त बनाए हुए है और यदि यह वर्किंग डेज में भी अपनी रफ्तार बरकरार रखती है तो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा आंकड़ा छू सकती है।
फिल्म ‘धमाल 4’ के बारे में
टी-सीरीज फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी का चौथा हिस्सा है। साल 2019 में आई ‘टोटल धमाल’ के इस सीक्वल में मुख्य कलाकारों के साथ-साथ रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: तलाक की अफवाहों पर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘हम बस अलग घरों में रह रहे थे’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
