‘नुक्कड़’ एक्टर दिनयार तिरंदाज का निधन, 69 की उम्र में ली अंतिम सांस

‘नुक्कड़’ एक्टर दिनयार तिरंदाज का निधन, 69 की उम्र में ली अंतिम सांस

‘नुक्कड़’, ‘जबान संभाल के’ और ‘हेलो ब्रदर’ जैसे टीवी शोज और फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता दिनयार तिरंदाज का मुंबई में निधन हो गया। वे लोगों के बीच अपनी कॉमेडी और पारसी किरदारों को मजेदार तरीके से निभाने के लिए जाने जाते थे, जिससे वे कई पीढ़ियों के दर्शकों के बीच एक मोस्ट पॉपुलर स्टार में से एक बन गए। उनके निधन की खबर गुरुवार, 11 जून 2026 को सोशल मीडिया पर आई, जिसके बाद उनके साथियों, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने शोक व्यक्त किया।

दिनयार तिरंदाज का 69 की उम्र में निधन

यह खबर सबसे पहले फेसबुक ग्रुप पारसी जोरोस्ट्रियन्स वर्ल्डवाइड – द हैदराबादी पेज ने शेयर की थी। पोस्ट में लिखा था, ‘स्वर्गीय रुस्तम तिरंदाज के भाई श्री दिनयार तिरंदाज का निधन हो गया है। आज दोपहर 3:45 बजे वाडिया बंगली, बॉम्बे में अंतिम संस्कार (पैदस्त) होगा।’ बाद में कई इंस्टाग्राम पेजों ने भी इस खबर को रीपोस्ट किया, जिससे उनके फैंस और परिवार के लोग सदमे में हैं। इस फेसबुक पोस्ट के अनुसार तिरंदाज ने मुंबई के वाडिया बंगली में दोपहर 3:45 बजे आखिरी सांस ली।

Image Source : FB/@PARSIZOROASTRIANSWORLDWIDEदिनयार तिरंदाज को दी श्रद्धांजलि

दिनयार तिरंदाज कौन थे?

दिनयार तिरंदाज ने 1984 की फिल्म ‘दुनिया’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे मनोरंजन जगत में पहचान बनाई। टेलीविजन पर वह ‘नुक्कड़’ और ‘ब्योमकेश बख्शी’ जैसे मशहूर शो में नजर आए, जहां उनकी अलग-अलग तरह के रोल निभाने की काबिलियत और एक्टिंग की तारीफ हुई। हालांकि, मशहूर सिटकॉम ‘जबान संभाल के’ में मिस्टर केकी दारूवाला का रोल उनके करियर का सबसे अहम हिस्सा साबित हुआ। उनका यह अनोखा और प्यारा किरदार भारतीय टेलीविजन पर पारसी समुदाय और दर्शक का फेवरेट बन गया।

बॉलीवुड के तीनों खान संग दिनयार ने किया काम

टेलीविजन करियर के साथ-साथ दिनयार तिरंदाज कई हिंदी फिल्मों में भी नजर चुके थे। उन्होंने सलमान खान की ‘हेलो ब्रदर’ और ‘मैंने प्यार क्यों किया’, शाहरुख खान की ‘चलते-चलते’ और ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, आमिर खान की ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘दरार’, ‘कमाल धमाल मालामाल’, ‘अलबेला’, ‘राजाजी’ और ‘क्या कूल हैं हम’ जैसी फिल्में शामिल हैं। पर्दे पर वह आखिरी पर 2017 की गुजराती फैमिली ड्रामा फिल्म ‘वॉट्स…अप! जिंदगी’ में दिखाई दिए थे।

ये भी पढे़ं-

डॉल्फिन पर सवार अजय देवगन ने बढ़ाया रोमांच, Dhamaal 4 का ट्रेलर है कॉमेडी-एडवेंचर का धमाका, खजाने की तलाश में मचा बवाल!

शहर में साइको किलर का खौफ, बहन की तलाश में भटकता इंस्पेक्टर, 1 घंटे 56 मिनट की ‘सेकंड केस ऑफ सीताराम’ सस्पेंस से है लबालब

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp