
सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटीज की मौत की झूठी खबरें पहले भी वायरल हो चुकी हैं और अब इस लिस्ट में शक्ति कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक शक्ति कपूर अपनी झूठी मौत की खबर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, पिछले कुछ घंटों से इंटरनेट पर उनकी मौत को लेकर कई तरह के पोस्ट वायरल हो रहे थे, जिसने खलबली मचा दी। आखिरकार, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के पिता ने अपनी झूठी मौत की खबर पर रिएक्ट किया और अफवाहों को खारिज कर दिया है।
अपनी मौत की अफवाह पर शक्ति कपूर का रिएक्शन
शक्ति कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मौत को लेकर फैल रही झूठी अफवाहों पर विराम लगा दिया है और खुद सामने आकर सच्चाई बताई है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में एक्टर ने अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह पूरी तरह ठीक हैं और लोगों से गुजारिश की कि वे ऐसी गुमराह करने वाली जानकारियों पर न तो यकीन करें और न ही उन्हें आगे फैलाएं। इस वीडियो क्लिप में शक्ति कपूर ने दर्शकों से सीधे तौर पर शांत रहने को कहा है।
शक्ति कपूर ने अफवाहों पर जताई नाराजगी
शक्ति कपूर ने वीडियो शेयर कर कहा, ‘सभी को नमस्कार, मेरी मौत की खबरें पूरी तरह झूठी हैं। मैं स्वस्थ और खुश हूं। कृपया इन पर ध्यान न दें। मैं इसके बारे में शिकायत करने वाला हूं, लेकिन यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यह अच्छी बात नहीं है।’ उनके इस वीडियो का उद्देश्य इन झूठी खबरों पर विराम लगाना था और साथ ही यह भी उजागर करना था कि ऐसी अफवाहें किसी व्यक्ति और उसके प्रियजनों के लिए कितनी दुखद हो सकती हैं।
शक्ति कपूर का शानदार फिल्मी सफर
हिंदी सिनेमा में अपने लंबे और यादगार करियर के लिए मशहूर शक्ति कपूर ने दशकों तक अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। कॉमिक किरदारों से लेकर यादगार खलनायकों तक, 1980 और 1990 के दशक में वे कई फिल्मों में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए। उन्हें असरानी और कादर खान संग अपनी ऑन-स्क्रीन जुगलबंदी के लिए बहुत पसंद किया गया था। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी उनकी तरह बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए छाई रहती हैं।
ये भी पढ़ें-
मायानगरी में मनीषा रानी ने खरीदा अपना आलीशान घर, सपनों के आशियाने की दिखाई झलक
8 साल बड़े आकाशदीप सहगल की मां बनी टीवी की हसीना, दबाव में लिया फैसला? एक्ट्रेस ने खुद बताया सच
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






