सुभाष घई की फिल्म ताल जो रही थी सुपरहिट, गाने भी वायरल, लेकिन IMDB रेटिंग है बेहद कम

सुभाष घई की फिल्म ताल जो रही थी सुपरहिट, गाने भी वायरल, लेकिन IMDB रेटिंग है बेहद कम

डायरेक्टर सुभाष घई  के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों की बात की जाएगी तो ताल का नाम सबसे पहले आएगा। साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ताल में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना अहम किरदारों में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और इसके गानों ने भी खूब धूम मचाई थी। लेकिन इसके बाद भी इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.7 की रेटिंग मिली है जो उम्मीदों से काफी कम है। अब हाल ही में सुभाष घई ने इस फिल्म के सीक्वल को लेकर भी एक पोस्ट शेयर किया है। 

ताल के सीक्वल को लेकर शेयर किया पोस्ट

डायरेक्टर घई के हालिया इंस्टाग्राम में ताल का जिक्र देखने को मिला है। उन्होंने इस पोस्ट में लोगों से पूछा है कि क्या वे चाहेंगे कि वह नई कास्ट और एक युवा प्रतिभाशाली कलाकार के साथ ताल 2 का निर्माण करें। उन्होंने बताया कि शिकागो में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान, एक मशहूर हॉलीवुड समीक्षक ने इसे शुद्ध मनोरंजन और मासूमियत कहा था। घई ने आगे बताया कि समीक्षक फिल्म में ऐश्वर्या के अभिनय, संगीत और नृत्य से विशेष रूप से प्रभावित थे।  फिल्म निर्माता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मुझे ताल के लिए सबसे अच्छी तारीफ रोजर एबर्ट से मिली थी, जो हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म समीक्षक हैं। उन्होंने यह तारीफ 2005 में शिकागो के एबर्टफेस्ट में मेरी फिल्म ताल की स्क्रीनिंग के दौरान की थी। अपनी समीक्षा में उन्होंने फिल्म के शुद्ध मनोरंजन और मासूमियत की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें हॉलीवुड शैली की एक आनंदमय, क्लासिक संगीतमय भावना झलकती है, जो उनके अनुसार उस समय अमेरिकी सिनेमा से लगभग गायब हो चुकी थी। वे विशेष रूप से संगीत, नृत्य और ऐश्वर्या राय तथा अन्य कलाकारों के अभिनय से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, खुद को भाग्यशाली महसूस किया।

क्या बनने वाला है ताल का सीक्वल?

ताल 2 के बारे में बात करते हुए, घई ने आगे कहा, क्या आप चाहते हैं कि मैं भारत में किसी अन्य युवा प्रतिभाशाली निर्देशक और नए कलाकारों के साथ ताल 2 का निर्माण करूं? ऐश्वर्या और अक्षय के मुख्य भूमिकाओं के अलावा, इस फिल्म में अनिल कपूर, अमरीश पुरी और आलोक नाथ अहम किरदारों में नजर आए थे। फिल्म के गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं और अगर इसका सीक्वल बनता है तो लोगों का प्यार भी मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें-बंटवारे की दर्दनाक दास्तां बताएगी इम्तियाज अली की फिल्म, रिलीज से पहले किया अटारी बॉर्डर का दौरा, एआर रहमान भी रहे मौजूद

एक साल में 9 फिल्में देने वाली हीरोइन, रवीना टंडन ने बताया कैसे करती थीं शूटिंग? मजेदार किस्सा किया शेयर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp