‘हाथ नीचे’, शत्रुघ्न सिन्हा ने साथ फोटो खिंचवा रहे फैन का झटका हाथ, सहम गया शख्स

‘हाथ नीचे’, शत्रुघ्न सिन्हा ने साथ फोटो खिंचवा रहे फैन का झटका हाथ, सहम गया शख्स

दिग्गज एक्टर और टीएमसी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो अब ऑनलाइन बहस का मुद्दा बन गया है। हाल ही में एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा ने अपनी शादी के बाद वेडिंग रिसेप्शन दिया, जिसमें आलिया भट्ट से लेकर जैकी श्रॉफ तक कई सेलेब्स ने शिरकत की। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा के रिसेप्शन में पत्नी पूनम और बेटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ पहुंचे, जहां उन्हें देखते ही उनका एक फैन फोटो के लिए दौड़ पड़ा। शत्रुघ्न सिन्हा का फैन उनके साथ फोटो खिंचवाते समय उंगलियों से विक्ट्री “V” साइन बनाता है, जिस पर दिग्गज अभिनेता ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया, जिसे लेकर अब नेटिजंस उनके पीछे पड़ गए हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने फैन के हाथ में मारा

शत्रुघ्न सिन्हा के बगल में खड़े होकर जैसे ही उनका फैन विक्ट्री का साइन बनाता है,  देखकर दिग्गज अभिनेता इरिटेट हो जाते हैं और वह जोर से उसके हाथ पर मारते हुए कहते हैं- ‘हाथ नीचे’। शत्रुघ्न सिन्हा का ये एक्शन देखकर फैन हैरान रह जाता है और जल्दी ही वह अभिनेता से दूर चला जाता है। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। कई ने कमेंट करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा के इस व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की है। कई यूजर्स ने इसे निराशाजनक बताया और कहा कि वह फैन से शांति से भी हाथ नीचे करने को कह सकते थे।

वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

शत्रुघ्न सिन्हा के व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘वह उस शख्स के हाथ पर मारने की जगह उससे शांतिपूर्वक भी हाथ नीचे करने को कह सकते थे।’ वहीं एक ने लिखा- ‘इतना घमंड ठीक नहीं है।’ एक और लिखता है- ‘आखिर वह ऐसा कैसे कर सकते हैं, वह उसके हाथ पर मार क्यों रहे हैं?’ एक ने पूछा- ‘आखिर इनके साथ क्या परेशानी है?’ एक और लिखता है- ‘डरा दिया बेचारे को, आखिर क्या जरूरत है एक्टर्स के साथ फोटोज खिंचवाने की, वह भी इंसान ही हैं भगवान नहीं।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए सोशल मीडिया यूजर शत्रुघ्न सिन्हा के व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा के रिसेप्शन का है वीडियो

शत्रुघ्न सिन्हा का ये वायरल वीडियो आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन का है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, रणदीप हुड्डा, बोनी कपूर, नीना गुप्ता, बॉबी देओल और राशि खन्ना सहित कई सेलिब्रिटी पहुंचे थे। कपल ने मुंबई के JW मैरियट में अपना वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया था। लगभग चार साल तक डेटिंग के बाद, आकांक्षा और शरण ने एक दिन पहले ही यानी 11 जुलाई को ही अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी की थी।

ये भी पढ़ेंः ‘श्याम आए तो कहना छेनूं आया था’, 53 साल पहले आई इस फिल्म ने 2 विलेन को बना दिया था हीरो

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp