digital products downloads

‘महाभारत’ की गांधारी याद है? 22 की उम्र में निभाया 100 बेटों की मां का रोल, 38 साल बाद इस कदर बदलीं, पहचान नहीं पाएंगे

‘महाभारत’ की गांधारी याद है? 22 की उम्र में निभाया 100 बेटों की मां का रोल, 38 साल बाद इस कदर बदलीं, पहचान नहीं पाएंगे

भारतीय टेलीविजन के इतिहास में कुछ टीवी शो ने ऐसी अमिट छाप छोड़ी है जिसकी बराबरी आज के दौर के हाई-बजट शोज भी नहीं कर पाते। 80 के दशक में एक ऐसा ही दौर था जब सड़कें सूनी हो जाया करती थीं और लोग अपने टेलीविजन सेट के सामने पूरी आस्था के साथ बैठते थे और बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ देखा करते थे। इस पौराणिक गाथा ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि इसके किरदारों ने अभिनय एक अलग लेवल सेट कर दिया। इस शो में एक ऐसी अभिनेत्री भी शामिल थीं, जिन्होंने अपनी असल उम्र से काफी ज्यादा बड़ी उम्र की महिला का रोल निभाकर लोगों को हैरान कर दिया था। इस मुश्किल भूमिका को निभाकर वो सभी के दिलों पर राज करने लगी थीं।

जब 22 की उम्र में बनीं गांधारी

जब हम ‘महाभारत’ के किरदारों की बात करते हैं तो अक्सर कृष्ण या भीष्म का नाम पहले आता है, लेकिन कौरवों की माता गांधारी का किरदार निभाने वाली रेणुका इसरानी को भी भूला नहीं जा सकता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब रेणुका ने 100 पुत्रों की माता का यह गंभीर किरदार निभाया, तब उनकी आयु मात्र 22 साल ही थी। एक युवा अभिनेत्री के लिए यह किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि उस समय पर्दे पर उनके बड़े बेटे दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले पुनीत इस्सर वास्तविक जीवन में उनसे करीब 7 साल बड़े थे। इसके बावजूद रेणुका ने अपनी एक्टिंग स्किल्स से गांधारी के त्याग और दुख को इतने नेचुरल तरीके से पेश किया कि दर्शक भूल गए कि वे एक युवा कलाकार को देख रहे हैं।

क्या था गांधारी का बैकग्राउंड?

रेणुका इसरानी केवल अभिनय के क्षेत्र में ही प्रतिभावान नहीं थीं, बल्कि शिक्षा के मामले में भी वे काफी आगे थीं। जयपुर के महारानी कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने दिल्ली में थिएटर के जरिए अपनी अभिनय क्षमताओं को तराशा। महाभारत की गजब सफलता के बाद उन्होंने टीवी जगत के कई अन्य चर्चित धारावाहिकों में भी काम किया, जिनमें ‘देवी’, ‘घराना’, ‘कभी तो मिलेंगे’ और ‘जी हॉरर शो’ जैसे नाम शामिल हैं। हर किरदार में उन्होंने अपनी सादगी और प्रतिभा का परिचय दिया, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली।

वर्तमान समय में बदली हुई पहचान

आज इस धारावाहिक के प्रसारण को लगभग 38 साल बीत चुके हैं। समय के इस लंबे अंतराल ने रेणुका इसरानी के स्वरूप में भी काफी बदलाव लाया है। वर्तमान में 59 साल की हो चुकीं रेणुका को पहली नजर में पहचान पाना आज के दर्शकों के लिए काफी मुश्किल हो सकता है। यद्यपि वह अब चकाचौंध भरी अभिनय की दुनिया से दूर एक शांत और सरल जीवन व्यतीत कर रही हैं, लेकिन उनके चेहरे की वह सौम्यता आज भी बरकरार है। वे अब मुख्यधारा के मीडिया या लाइमलाइट में बहुत कम नजर आती हैं, हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से वे अब भी अपने पुराने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती हैं और अपने जीवन की झलकियां साझा करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें:  क्या है थलापति विजय का असल नाम, किस धर्म को करते हैं फॉलो? जबरा फैन भी नहीं जानते होंगे सटीक जवाब

8.6 रेटिंग वाला 24 साल पुराना शो, जिसके आगे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ भी लगेगा उबाऊ, आज भी दिलों में बसते हैं किरदार

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp