digital products downloads

दूरदर्शन के 5 धार्मिक शो, जिनकी लोकप्रियता आज भी नहीं हुई कम, हाथ जोड़कर देखते थे लोग

दूरदर्शन के 5 धार्मिक शो, जिनकी लोकप्रियता आज भी नहीं हुई कम, हाथ जोड़कर देखते थे लोग

रामानंद सागर की ‘रामायण’ से लेकर बीआर चोपड़ा का सुपरहिट शो ‘महाभारत’ के अलावा कई ऐसे धार्मिक शोज हैं, जिन्हें 80 और 90 के दशक में खूब पसंद किया गया था। इतना ही नहीं इनकी कहानी के साथ-साथ हर किरदार को भी लोगों का भरपूर प्यार मिला और इसी वजह से आज भी इन सीरियल का जिक्र किया जाता है। उस दौर में इन शोज को देखने के लिए लोग समय से पहले अपने काम को पूरा कर टीवी के सामने हाथ जोड़कर बैठ जाते थे। लोग असल में इनके किरदारों को भगवान मानने लगे थे और कुछ की पूजा भी किया करते थे। उस दौर में सोशल मीडिया जैसा कोई माध्यम नहीं था, जिस पर इनका प्रमोशन किया जा सके। फिर भी इन धार्मिक शोज का असर हर घर तक पहुंचता था। किसी के घर में टीवी होना ही अपने आप में खास बात मानी जाती थी और जब दूरदर्शन पर ये धार्मिक कार्यक्रम प्रसारित होते थे तो एक ही कमरे में जुटे लोग पूरी श्रद्धा के साथ देखते थे।

1. रामायण

रामानंद सागर की ‘रामायण’ वो महाकाव्य है, जो भारतीय टेलीविजन के इतिहास में असर हो चुका है। इस शो ने अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी जैसे कई स्टार्स को पहचान दिलाई। इसे IMDb पर 9 रटिंग मिली है।

2. महाभारत

बी.आर. चोपड़ा द्वारा निर्मित ‘महाभारत’ भारतीय टेलीविजन पर अब तक आए सबसे लोकप्रिय धारावाहिक में से एक रहा है, जिसे 8.9 रेटिंग मिली थी। इसमें नीतीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना, गजेंद्र चौहान, फिरोज खान, पंकज धीर, रेणुका इसरानी, ​​रूपा गांगुली और दारा सिंह नजर आए थे।

3. जय हनुमान

‘जय हनुमान’ 1997 की एक भारतीय टेलीविजन शो है, जो भगवान हनुमान के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन संजय खान ने किया था। शो में राज प्रेमी को हनुमान/शिव के रूप और सिराज मुस्तफा खान को राम के रूप में देखा गया था। इसमें शिल्पा मुखर्जी, मीनाक्षी गुप्ता, मनीष खन्ना, फाल्गुनी पारेख और दीपक जेठी भी अहम किरदार में नजर आए थे।

4. ओम नमः शिवाय

निर्देशक धीरज कुमार के द्वारा बनाए गए इस धार्मिक सीरियल में एक्टर समर जय सिंह ने भगवान शिव का किरदार निभाया था, जो आज भी लोगों भूल नहीं पाए हैं। टीवी सीरीज ‘ओम नमः शिवाय’ को IMDb पर 10 में से 8.0 रेटिंग मिली है।

5. श्री कृष्ण

श्री कृष्ण‘ 1993 का एक भारतीय हिंदी भाषा धार्मिक टेलीविजन शो है, जिसे रामानंद सागर ने बनाया, लिखा और निर्देशित किया था। यह कृष्ण के जीवन की कहानियों पर आधारित है। 8.7 रेटिंग वाला यह सीरियल हिंदी में बनाया गया था, लेकिन इसे तेलुगु और तमिल जैसी भाषाओं में भी डब किया गया है।

ये भी पढे़ं-

‘आखिरी सवाल’ की रिलीज डेट में बदलाव, सिनेमाघरों में कब आएगी संजय दत्त की फिल्म, नई तारीख का हुआ ऐलान

Irrfan Khan को याद कर भावुक हुईं एक्ट्रेस, ‘द लास्ट टेनेंट’ में साथ किया था काम, 25 साल बाद किस बात का है अफसोस?

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp