
सपना चौधरी सुर्खियों में बनी हुई हैं, इसके पीछे की वजह उनका कोई शानदार गाना या डांस नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। डांसर सपना की जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है, एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। चर्चाएं हैं कि सपना चौधरी अपने बच्चों के साथ पति का घर छोड़ चुकी हैं। दोनों के अलगाव की खबूरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सपना चौधरी के पति कौन हैं, क्या करते हैं और दोनों के बीच पैदा हुआ ये पूरा विवाद क्या है?
कौन हैं सपना चौधरी के पति वीर साहू?
हाल ही में सपना ने वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और कोर्ट ने उन्हें सुरक्षा भी दी है। वीर साहू एक जाने-माने प्लेबैक सिंगर, स्टेज परफॉर्मर, म्यूजिक क्रिएटर और सॉन्ग राइटर हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री में उनकी अच्छी-खासी पहचान है और वे एक उभरते हुए कलाकार रहे हैं। कई कलाकारों को जहां अपनी पहचान बनाने में सालों लग जाते हैं, वहीं वीर साहू का पहला गाना ‘थड्डी-बड्डी’ सुपरहिट रहा। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्हें अक्सर हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है, क्योंकि उनका अंदाज अनोखा और रॉ है और उनकी आवाज भी बब्बू मान जैसी ही दमदार है। वीर साहू हरियाणवी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। वो अपने गानों में दारू और गन जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचते हैं।
कब हुई शादी?
बता दें, सपना चौधरी ने बिना किसी शोर-शराबे के गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। शादी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के कुछ दिनों बाद ही उनके बेटे का जन्म हुआ। ऐसे में कई अटकलें लगने लगी थीं। इस बीत सपना की मां नीलम चौधरी ने बताया कि दोनों ने जनवरी 2020 में शादी की थी। उन्होंने आगे बताया कि शादी का कोई बड़ा समारोह नहीं हुआ था और कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। उन्होंने यह भी बताया कि उस समय वीर के चाचा का निधन हो गया था, इसलिए शादी को निजी रखा गया था। शादी के कई महीनों बाद सपना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की थीं। शादी की घोषणा और पहले बेटे के जन्म के बाद वीर साहू को लोगों की काफी आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने लाइव स्ट्रीम के दौरान अपनी पत्नी और उनके निजी फैसलों का मजबूती से बचाव किया। फिलहाल वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। सपना और वीर के बड़े बेटे पोरस का जन्म 2020 में हुआ और शाहबीर का जन्म 2024 में हुआ।
क्या है पूरा मामला?
सपना चौधरी ने अपने पति वीर पर कई बार मारपीट करने के आरोप लगाए हैं, जिसके चलते वो अपने बच्चों के साथ घर भी छोड़ चुकी हैं। कई बार की परेशानी को देखते हुए उन्होंने द्वारका में महिला कोर्ट का रुख किया। इस पर कोर्ट ने सुनवाई की और सपना के पक्ष में फैसला सुनाते हुए पति पर उनके आस-पास भी न फटकने का आदेश दिया है। सपना ने कोर्ट में सबूत पेश किए, जिसमें चोट के गहरे निशान और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं कुमुद राणे? जिसकी मौत पर नम हो गईं सलमान खान की आंखें, दुख में डूब गया पूरा खान परिवार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
