‘लॉकअप 2’ से बाहर हुईं सुनीता आहूजा, मेनोपॉज से गुजर रहीं गोविंदा की पत्नी

‘लॉकअप 2’ से बाहर हुईं सुनीता आहूजा, मेनोपॉज से गुजर रहीं गोविंदा की पत्नी

सुनीता आहूजा पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने पिछले दिनों ही नेटफ्लिक्स के रियेलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी, जिसके होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख हैं। शो के दौरान सुनीता आहूजा का बेबाक अंदाज देखने को मिला और दर्शकों को उनकी पर्सनैलिटी खूब पसंद आई। लेकिन अब लॉकअप 2 से सुनीता आहूजा का सफर खत्म हो चुका है। शनिवार को शो का जजमेंट डे था और इस दिन शो से एक नहीं दो कंटेस्टेंट बाहर हो गए। एकता कपूर के शो से सुनीता आहूजा और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रियाज अली बाहर हो गए। सुनीता आहूजा, स्वास्थ्य संबंधी कारणों से शो से बाहर हो गईं और खुद गोविंदा और उनकी बेटी टीना आहूजा उन्हें लेने पहुंचे।

मेनोपॉज से गुजर रहीं सुनीता आहूजा

‘लॉकअप 2’ से बाहर होने से पहले सुनीता आहूजा ने फराह और रितेश से कहा- ‘मैं बस ये देखना चाहती थी कि रियेलिटी शो कैसे होते हैं। अब पता चल चुका है कि ये शो मेरे लिए नहीं है। मेरी हेल्थ ठीक नहीं है, मेरा डायबिटीज भी कंट्रोल से बाहर है। मैं मेनोपॉज के दौर से गुजर रही हूं, जिसके चलते मुझे घबराहट भी हो रही है। मुझे सांस लेने में तकलीफ हो रही है और सीने में दर्द हो रहा है, इसलिए मैं अब इस शो से बाहर होने की गुजारिश कर रही हूं। मैं अब जाना चाहूंगी।’

राम कपूर बने दोस्त, शिल्पा पर भड़कीं

शो से बाहर होने के बाद सुनीता आहूजा ने स्क्रीन के साथ बातचीत करते हुए बताया कि अब उनकी सेहत ठीक है और इसी दौरान उन्होंने लॉकअप 2 में अपने सफर के बारे में खुलकर बात की। सुनीता कहती हैं- ‘बाहर आने के बाद मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। लॉकअप में मेरा सफर अच्छा रहा, कई दोस्त बनाए मैंने। राम कपूर मेरे अच्छे दोस्त बन गए और कई युवा भी मेरे दोस्त बने। अगर मुझे हेल्थ इश्यूज नहीं होते तो शायद मैं शो में बनी रहती। मगर कुछ ठीक नहीं रहा। शिल्पा शिंदे पहले दिन ही मेरे साथ उलझ गईं और अपनी सारी इज्जत खो दी। उन्होंने गलती की। अपनी गरिमा बनाए रखना आपके अपने हाथ में होता है। शिल्पा ने मुझे उकसाने की कोशिश की, लेकिन आखिरी में उन्हें खुद ही बुरा-भला सुनना पड़ा।’

बेटे यश संग सुनीता आहूजा का डेब्यू

बता दें, सुनीता आहूजा अब बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं। सुनीता, एकता कपूर की फिल्म से अपने बेटे यश आहूजा के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इसके बारे में खुद एकता ने खुलासा किया और कहा- ‘एकता मुझे और मेरे बेटे को लॉन्च कर रही हैं। मैं फिल्म में यश की मां के रोल में ही नजर आऊंगी। ये फिल्म सितंबर में रिलीज होगी। ये मेरी भी डेब्यू फिल्म है, लेकिन मैं अभी इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती।’

ये भी पढ़ेंः ‘लॉक अप 2’ में राम कपूर का छलका दर्द, सुन भावुक हुए कंटेस्टेंट्स, बोले- ‘मेरे साथ छेड़छाड़ हुई थी’

‘अब मार लो’, Lock Upp में पहुंचे ‘हीरो नंबर 1’, पत्नी सुनीता के सीने में गोली मारने वाले बयान का गोविंदा ने दिया जवाब

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp