
सुपरस्टार यश अब अपनी अपकमिंग क्राइम-थ्रिलर ‘टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। पहले ये फिल्म मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन कुछ वजहों से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट टाल दी और अब करीब 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद यश स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक को तैयार है। पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया जा चुका है और हाल ही में इसका पहला गाना ‘तबाही’ भी रिलीज कर दिया गया। चार दिन पहले ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज हुआ, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने को सिंगर विशाल मिश्रा ने आवाज दी है और इस रोमांटिक ट्रैक के कंपोजर भी वही हैं। गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब पर अब तक 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और गाने की सफलता का श्रेय यश ने विशाल मिश्रा को दिया है।
यश ने की विशाल मिश्रा की तारीफ
हाल ही में विशाल मिश्रा ने एक पोस्ट के जरिए रॉकिंग स्टार यश की तारीफ की थी और अब यश ने ‘तबाही’ की सफलता को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने गाने की सफलता का श्रेय सिंगर विशाल मिश्रा को दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में विशाल मिश्रा की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना छोटा भाई बताया है। यश ने विशाल मिश्रा के लिए एक बेहद प्यारा मैसेज लिखा, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है।
विशाल मिश्रा को यश ने बताया ‘छोटा भाई’
अपने पोस्ट में यश ने विशाल मिश्रा की तारीफ करते हुए लिखा- ‘विशाल मिश्रा तुम्हारे साथ म्यूजिक बनाना किसी जादू से कम नहीं है। और इस पूरी प्रोसेस में मुझे एक छोटा भाई भी मिल गया। तुम पर साक्षात माता सरस्वती की कृपा है। तुम्हारे टैलेंट का जलवा अब लोगों ने देखना शुरू किया है। दुनिया को ‘तबाही’ देने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया।’
यश का पोस्ट
टॉक्सिक के पहले गाने का जलवा
बता दें, ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना चार दिन पहले ही 8 जुलाई 2026 को ही जारी किया गया है, जिसके हिंदी वर्जन को अब तक 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में यश और कियारा की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने का ऑडियो मेकर्स ने मार्च में ही जारी कर दिया था, लेकिन इसका आधिकारिक वीडियो अब जाकर रिलीज किया है, जिसे ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासतौर पर कियारा और यश की केमेस्ट्री की अब खूब चर्चा हो रही है।
‘टॉक्सिक’ की रिलीज और कास्ट
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को कन्नड़ के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यानी अभी दर्शकों को ये फिल्म देखने के लिए 1 महीने से ज्यादा का इंतजार करना पड़ेगा। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘टॉक्सिक’ के पहले ही गाने से यश और कियारा ने मचाई ‘तबाही’, रोमांस और केमिस्ट्री से नहीं हटेगी नजर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
