
बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान करके सबको चौंका दिया और अब उनके बाद एक और स्टार कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। टीवी जगत के मशहूर कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने फैंस को हाल ही में बताया कि वह दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। पूजा बनर्जी ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अपनी प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दिखाते हुए वह फैंस के साथ गुड न्यूज साझा करती दिखीं। इस वीडियो में पूजा बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आ रही हैं। इससे पहले पूजा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह उन पलों को साझा करती दिखीं, जब उनका प्रेग्नेंसी टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आया था।
दूसरी बार मां बनने वाली हैं पूजा बनर्जी
पूजा बनर्जी ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए भी फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। बता दें, पूजा और कुणाल का एक बेटा है, जिसका नाम कृषिव है। अब एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं, जिसे लेकर वह और उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। पूजा और कुणाल ने अपने व्लॉग में भी नई जर्नी को लेकर खुशी जाहिर की और उन बदलावों के बारे में भी बताया जो वह महसूस कर रहे हैं। पूजा ने बताया कि इस खुशखबरी के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई है। इसी के साथ उन्होंने गुड न्यूज पर अपने परिवार का रिएक्शन भी साझा किया।
पूजा बनर्जी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
पूजा बनर्जी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शीशे के सामने खड़े होकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जैसे ही पूजा ने ये पोस्ट शेयर किया, फैंस और सेलेब्स ने बधाई देना शुरू कर दिया। मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘बधाई हो’। श्रद्धा आर्या ने लिखा- ‘मुबारक हो माय लव।’ मुनीषा खटवानी ने क्लैपिंग इमोजी के साथ बधाई दी और खुशी जाहिर की। वहीं एक्ट्रेस के फैंस भी कमेंट के जरिए उन पर और उनके होने वाले बेबी पर प्यार बरसा रहे हैं।
1 बेटे के माता-पिता हैं पूजा-कुणाल
बता दें, पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं। अब कपल परिवार में एक और सदस्य का स्वागत करने के लिए उत्साहित है। पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने अप्रैल 2020 में शादी की थी और फिर 15 नवंबर, 2021 को उन्होंने बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत टीवी शो ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ से हुई थी, जिसके बाद लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






