digital products downloads

‘संजीवनी’ के डॉक्टर ओमी याद हैं? ब्रेन वायरस ने बिगाड़ा हाल, फिर आई मौत की खबर

‘संजीवनी’ के डॉक्टर ओमी याद हैं? ब्रेन वायरस ने बिगाड़ा हाल, फिर आई मौत की खबर

जब भी टीवी के पॉपुलर शोज की बात होती है ‘कसौटी जिंदगी की’ से लेकर ‘कुमकुम’ तक का जिक्र जरूर होता है। इसी दौर में टीवी पर एक और शो आया था, जिसने दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरीं। हम बात कर रहे हैं 2002 में आए पॉपुलर टीवी शो ‘संजीवनी’ की, जो एक मेडिकल ड्रामा था और दर्शकों के बीच उन दिनों खूब पसंद किया गया था। इस सीरियल में गुरदीप कोहली, रुपाली गांगुली, मोहनिश बहल से लेकर मिहिर मिश्रा जैसे कलाकार नजर आए थे और इस सीरियल ने इन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। लेकिन, एक शो के एक कलाकार की जिंदगी का ऐसा अंत हुआ कि आज भी लोग उनके अंत को याद करके सिहर उठते हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेता संजीत बेदी की, जिन्होंने ‘संजीवनी’ में डॉक्टर ओमी का किरदार निभाया था, जो एक प्यार फैलाने वाला और किसी से न डरने वाला डॉक्टर था।

वीजे बनने मुंबई आए थे संजीत

संजीत बेदी एक थिएटर आर्टिस्ट थे और वीजे बनने के लिए मुंबई आए थे। लेकिन, किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। संजीत दिल्ली के रहने वाले थे और पढ़ाई में उनका मन नहीं लगता था। उनके घरवाले हमेशा उनके भविष्य को लेकर डरे रहते थे। संजीत को उनके दोस्त उनके गुड लुक्स के चलते मॉडल बनने की सलाह देते थे और फिर उन्होंने कॉलेज का थिएटर ग्रुप जॉइन कर लिया। वह एक प्ले में परफॉर्म कर रहे थे, तभी B4U नाम के चैनल की संजीत पर नजर पड़ी और उन्हें वीजे की नौकरी मिल गई। नौकरी मिलते ही संजीत दिल्ली से मुंबई आ गए। इसी दौर में ‘संजीवनी’ के मेकर्स एक नए एक्टर की तलाश में थे, जो सीरियल में डॉक्टर ओमी की भूमिका निभा सके। संजीत बेदी ने इस सीरियल के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गए। इस शो ने उन्हें स्टार बना दिया और फिर वह कई हिट सीरियल्स में दिखाई दिए।

दर्दनाक रहा अंत

संजीवनी में डॉक्टर ओमी के किरदार में नजर आए संजीत बेदी उन दिनों टीवी का जाना-माना नाम हुआ करते थे। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया। वह उस दौर के हिट शोज ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘क्या होगा निम्मो का’ जैसे सीरियल में भी नजर आए और अपनी अलग पहचान बनाई। संजीवनी में भी उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। लेकिन, दर्शक तब निराश हो गए जब एकाएक संजीत गायब हो गए। दर्शक उनकी वापसी का इंतजार करते रहे। कई को उम्मीद थी कि फिल्मों में डेब्यू के चलते उन्होंने संजीवनी को अलविदा कह दिया होगा, लेकिन फिर उनके निधन की खबर आई और सभी चौंक गए।

36 की उम्र में गंभीर बीमारी ने घेरा

बताया जाता है कि संजीत को 36 साल की उम्र में एक गंभीर बीमारी ने घेर लिया। स्टारडम की सीढ़ियां चढ़ना उन्होंने शुरू ही किया था कि पहले उन्हें मलेरिया हो गया और जैसे ही मलेरिया से उबरे उन्हें शिंगल्स हो गए और शरीर पर लाल-लाल चकत्ते आने लगे। उनकी हालत बिगड़ने लगी और फिर इस वायरस ने उनके ब्रेन पर अटैक कर दिया। करीब डेढ़ साल तक वह ब्रेन वायरस से पीड़ित रहे और इसका उन पर इतना बुरा असर हुआ कि वह कोमा में पहुंच गए। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें कोमा से बाहर नहीं लाया जा सका और 2015 में उनकी अस्पताल में मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंः ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में क्यों किया AI बच्चों का इस्तेमाल? विवाद पर आया डेविड धवन का रिएक्शन, दिया जवाब


Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: करण की जिंदगी में दूसरी महिला, बेवफाई से टूटा नंदिनी का दिल, क्या होगा तुलसी का फैसला?

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp