
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर को पीछे छोड़कर बॉलीवुड का रुख किया है। कई ने बड़े पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी तो किसी ने छोटे-मोटे काम करते हुए बॉलीवुड की दुनिया में अपने लिए जगह बनाई। फोटो में नजर आ रहा ये लड़का भी इन्हीं सितारों में से एक है। कभी इस लड़के के पिता इसे सुई-धागा थमाकर दर्जी बनाना चाहते थे, लेकिन किस्मत के ताने-बाने तो कुछ और ही बुन रहे थे। किस्मत ने इस लड़के के लिए कुछ और ही प्लानिंग कर रखी थी, जिसके चलते ये दर्जी की दुकान से बॉलीवुड तक आ पहुंचा और फिर इंडस्ट्री का चमकता सितारा बना। क्या आपने फोटो में नजर आ रहे इस एक्टर को पहचाना? ये हैं क्राइम मास्टर गोगो, यानी शक्ति कपूर, जिन्होंने कभी दर्शकों को अपनी कॉमेडी से हंसाया तो कभी खूंखार विलेन बनकर खूब डराया।
शक्ति कपूर को दर्जी बनाना चाहते थे पिता।
शक्ति कपूर के लिए फिल्मी दुनिया में पहचान बनाना जरा भी आसान नहीं था। शक्ति कपूर के माता-पिता ने उनका नाम सुनील सुंदरलाल कपूर रखा था। शक्ति कपूर ने फिल्मों में एंट्री से पहले अपना नाम बदलकर शक्ति कपूर कर लिया, क्योंकि पहले ही इंडस्ट्री में इस नाम से सितारे मौजूद थे। शक्ति कपूर के पिता उन्हें टेलर बनाना चाहते थे, लेकिन शक्ति एक्टर बन गए। उनके परिवारवालों को उनका ये चुनाव पसंद नहीं आया और खासतौर पर विलेन के किरदारों को लेकर उनकी मां भी उनसे नाराज हो गई थीं। एक फिल्म में तो शक्ति कपूर को निगेटिव रोल में देखकर उनकी मां थिएटर छोड़कर ही बाहर चली गई थीं और शक्ति कपूर से नाराज हो गई थीं।
70 के दशक में किया डेब्यू
शक्ति कपूर ने साल 1977 में ‘खेल खिलाड़ी’ नाम की एक फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी लीड रोल में थे। लेकिन उन्हें असली पहचान ‘कुर्बानी’ (1980) में खलनायक की भूमिका निभाकर मिली। शक्ति कपूर ने अपने करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और क्राइम मास्टर गोगो, नंदू और बटुकनाथ उनके सबसे फेमस कैरेक्टर बने। अपने 4 दशक से ज्यादा के करियर में उन्होंने कई फिल्मों में खलनायक की भूमिकाएं निभाईं। 80-90 के दशक में वह इंडस्ट्री के मुख्य खलनायकों में से एक थे। शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा के उन गिने-चुने कलाकारों में से हैं, जिन्हें निगेटिव और कॉमिक दोनों तरह की भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
बेटी स्टारडम में चार कदम निकलीं आगे
शक्ति कपूर अभी भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं और उनकी बेटी श्रद्धा कपूर तो बॉलीवुड की सुपरस्टार बन चुकी हैं। श्रद्धा कपूर ने 2010 में ‘तीन पत्ती’ से डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्होंने बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता, लेकिन असली पहचान ‘आशिकी 2’ से मिली, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी। श्रद्धा आखिरी बार ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं, जो 2024 में रिलीज हुई थी और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही। स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 850 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके हर किसी को हैरान कर दिया था। इससे पहले आई उनकी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ भी सुपरहिट रही, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर लीड रोल में थे।
ये भी पढ़ेंः ‘संजीविनी’ के डॉक्टर ओमी याद हैं? ब्रेन वायरस ने बिगाड़ा हाल, फिर आई मौत की खबर, वापसी का इंतजार करते रह गए फैन
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






