digital products downloads

Cannes में आलिया भट्ट को किया गया इग्नोर? हल्ले पर फूटा मां सोनी राजदान का गुस्सा

Cannes में आलिया भट्ट को किया गया इग्नोर? हल्ले पर फूटा मां सोनी राजदान का गुस्सा

आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे बड़ी फीमेल स्टार्स में से एक हैं और अब तक कई ब्लॉकबस्टर्स अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने कई बार अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है और सिर्फ भारत में ही नहीं हॉलीवुड फिल्म में भी कमाल दिखा चुकी हैं। इन दिनों आलिया कान फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आए दिन इस इंटरनेशनल इवेंट से आलिया के नए-नए लुक सामने आ रहे हैं, जिन्हें काफी पसंद भी किया गया। लेकिन, इन सबके बीच आलिया को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। हाल ही में Cannes से हालिया के कुछ वीडियो सामने आए, जिन्हें लेकर दावा किया गया कि आलिया को कान में इंटरनेशनल पैपराजी पहचान नहीं रहे थे और इग्नोर कर रहे थे। इसे लेकर अब तक सोनू सूद सहित कई सितारे रिएक्ट कर चुके हैं और अब अभिनेत्री की मां सोनी राजदान ने भी इन वायरल वीडियोज और ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है।

आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर मां सोनी राजदान का रिएक्शन

आलिया भट्ट को इंटरनेशनल मीडिया द्वारा इग्नोर किए जाने के दावों और वायरल वीडियोज पर  रिएक्ट करते हुए सोनी राजदान ने एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जो खूब वायरल हो रहा है। ये पोस्ट राइटर शुनाली खुल्लर ने आलिया के बचाव में लिखा है, जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट को ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने इस पोस्ट में आलिया का खुलकर सपोर्ट किया है और उन्हें ट्रोल करने वालों की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं।

राइटर शुनाली ने आलिया का किया बचाव

शुनाली खुल्लर ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘Cannes में आलिया को इग्नोर नहीं किया गया, बल्कि भारत ने अपनी मानसिकता दिखा दी है। सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया जब रेड कार्पेट पर पोज कर रही थीं, फोटोग्राफर डिस्ट्रेक्टेड दिख रहे थे। इसी मिनट में इंटरनेट ने डिसाइड कर लिया कि आलिया को इग्नोर किया गया है। वेस्ट के लोग उन्हें नहीं जानते। एक डिस्ट्रेक्टेड कैमरा और भारतीय इंटरनेट यूजर्स ने नेशनल ह्यूमिलिएशन को डिकोड करना शुरू कर दिया। लोग सिर्फ इस क्लिप के बारे में बात नहीं कर रहे, बल्कि एंजॉय कर रहे हैं। वेस्टर्न वेलिडेशन हमारे दिल में घर कर चुका है। और अपने ही स्टार्स को नीचा दिखाने से भी हम ओब्सेस्ड हैं। कान रेड कार्पेट हल्ला होता है, फोटोग्राफर चिल्ला रहे होते हैं, मल्टीटास्क होता है, फोटोग्राफर बडी हस्तियों को चेज कर रहे होते हैं और लगातार कैमरा एंगल एडजस्ट कर रहे होते हैं। ये यूनाइटेड नेशंस नहीं हैं जो ग्लोबल सेलिब्रिटी की वर्थ तय करते हैं।’

Image Source : INSTAGRAM/@SHUNALIKHULLARSHROFF1पोस्ट पर सोनी राजदान का कमेंट।

सोनी राजदान ने दिया जवाब

इसी पोस्ट पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी प्रतिक्रिया दी है और कमेंट में लिखा – ‘सोशल मीडिया ढेरों चीजों से भरा पड़ा है। प्यार, मनोरंजन, जानकारी और फिर बहुत सारी नफरत। इन सबसे बढ़कर ये समाज के बारे में भी कुछ उजागर करता है। इस पर एक कमाल की चर्चा हो सकती है, जिस पर आने वाले विचार-विमर्श का सालों तक अध्ययन किया जा सकता है।’ बता दें, हाल ही में आलिया के रेड कार्पेट मोमेंट के वीडियोज साझा करते हुए यूजर उन्हें निशाने पर ले रहे थे। जिसके बाद सोनू सूद से लेकर राहुल वैद्य, अली गोनी सहित कई सितारों ने उन्हें सपोर्ट किया था और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था।

ये भी पढ़ेंः श्मशान घाट में मिली महिला को घर लाया एक्टर, मां बनाकर दिन-रात की सेवा, फिर उसी की कही बात से फिर गए दिन

प्रेमानंद महाराज के दरबार में झूमे कैलाश खेर, सुनाया ‘बम लहरी’ भजन, भक्तिमय हुआ माहौल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp