इशिता दत्ता ने बेटी वेदा का पहली बार दिखाया चेहरा, पति वत्सल सेठ संग मनाया बर्थडे, सितारों ने लुटाया प्यार

इशिता दत्ता ने बेटी वेदा का पहली बार दिखाया चेहरा, पति वत्सल सेठ संग मनाया बर्थडे, सितारों ने लुटाया प्यार

‘टार्जन: द वंडर कार’ के एक्टर वत्सल सेठ और उनकी पत्नी इशिता दत्ता ने पहली बार अपनी बेटी वेदा का चेहरा दिखाया है। अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के मौके पर कपल ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर कीं और पोस्ट का कैप्शन लिखा, ‘और देखते ही देखते, वह एक साल की हो गई।’ ‘दृश्यम’ फेम इशिता दत्ता की बेटी वेदा अब एक साल की हो गई है। वेदा की क्यूटनेस देख आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

इशिता-वत्सल ने पहली बार दिखाया बेटी वेदा का चेहरा

वेदा के पहले जन्मदिन को खास मनाते हुए, इशिता और वत्सल ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, वेदा’ फोटो में बर्थडे गर्ल लेमन-येलो ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही थी और उसके बालों में पिंक रिबन के साथ क्यूट दो पोनीटेल बनी हुई थी। वहीं, परिवार के बाकी सदस्य ब्लू शेड्स के कपड़ों में नजर आए। इशिता ने ब्लू ड्रेस पहनी थी, जबकि वत्सल ने ब्लू स्ट्राइप्ड शर्ट और जींस पहनकर उनके लुक को पूरा किया।

इशिता दत्ता की बेटी वेदा का पहला जन्मदिन

जैसे ही कपल ने सोशल मीडिया पर वेदा का फेस रिवील किया। उनके फैंस और सेलेब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाओं की बौछार कर दी। एक्ट्रेस हेली शाह ने कमेंट किया, ‘ओह माय गॉड हैप्पी बर्थडे प्यारी वेदा।’ एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘सबसे प्यारी बच्ची को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।’ वहीं, सोशल मीडिया पर कई लोग वेदा की क्यूटनेस की तारीफ भी कर रहे हैं।

दो बच्चों के माता-पिता हैं इशिता-वत्सल

वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने पहली बार माता-पिता बनने के लगभग दो साल बाद जून 2025 में अपनी बेटी वेदा का स्वागत किया। इस कपल ने जुलाई 2023 में अपने बेटे वायु का स्वागत किया था। वेदा के आने के बाद से यह कपल अक्सर अपनी पेरेंटिंग जर्नी के बारे में अपडेट शेयर करते रहते हैं। वत्सल और इशिता ने 28 नवंबर 2017 को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी की थी।

प्यार में बदली दोस्ती

यह कपल पहली बार टीवी शो ‘रिश्तों का सौदागर – बाजीगर’ के सेट पर मिला था और बाद में उन्हें प्यार हो गया। वत्सल ‘टार्जन: द वंडर कार’ और ‘हीरोज’ जैसी फिल्मों में काम करने के अलावा कई टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं। वहीं, इशिता दत्ता ने टीवी सीरियल्स से पहचान बनाई और फिर ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में दमखम दिखाया।

ये भी पढे़ं-

प्री मानसून बारिश का कहर, गर्भवती महिला की उजड़ गई कोख, अजन्मे शिशु की मौत से सदमे में परिवार

लाखों के गहने चोरी होने के बाद सदमे में रचना गुर्जर? जानें लेटेस्ट वीडियो में क्या कहा

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp