
ओटीटी पर अब एंटरटेनमेंट की भरमार है। आए दिन ओटीटी पर नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं। पिछले हफ्ते भी कई नई फिल्मों और सीरीज ने ओटीटी पर दस्तक दी, जो अब ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी हैं। इस बीच हम आपको मई 2026 में रिलीज हुई सीरीज के बारे में बताते हैं, जिसने दर्शकों को चौंका दिया है। हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 8 एपिसोड वाली नई क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘नेमेसिस’ की, जिसे दर्शकों से ओटीटी पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘पॉवर’ की क्रिएटर कोर्टनी ए. केम्प और तानी मारोले की ये वेब सीरीज रोमांच और सस्पेंस से भरी है और पारंपरिक हीरो-विलेन वाले फॉर्मूले को तोड़ते हुए आखिरी में एक ट्विस्ट देती है कि र्शक खुद सोच में पड़ जाते हैं कि कौन है हीरो और कौन विलेन?
क्या है नेमेसिस की कहानी?
नेमेसिस 14 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसमें मैथ्यू लॉ, गैब्रिएल डेनिस, य’लान नोएल, सोफिना ब्राउन, क्लियोपेट्रा कोलमैन और एनियाना ग्वेरा जैसे कलाकार अहम रोल में हैं। ‘नेमेसिस’ की कहानी एलएपीडी डिटेक्टिव इजाया स्टाइल्स और मास्टर थीफ कोल्ट्रेन वाइल्डर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके बीच चूहे-बिल्ली का एक खेल चल रहा है। इजाया जहां एक जुनूनी पुलिस अधिकारी है तो वहीं कोल्ट्रेन डकैत है, जिसकी डकैतियों को रोकने के चक्कर में इजाया खुद अपनी जिंदगी, नैतिकता और परिवार को दांव पर लगा देता है। दूसरी तरफ कोल्ट्रेन है जो एक मंझा हुआ अपराधी है और अपने परिवार के लिए अपराध करता है, मगर कायदे के साथ।
हीरो-विलेन में नहीं कर पाएंगे फर्क
नेमेसिस की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, दोनों किरदारों के बीच का फर्क इतना कम हो जाता है कि दोनों की पहचान भी धुंधली होने लगती है। वहीं आखिरी एपिसोड में ऐसा ट्विस्ट आता है, जिसे देखने के बाद दर्शक चौंक जाते हैं। हीरो जहां विलेन की राह पकड़ लेता है तो वहीं खलनायक, नायक की तरह पेश आने लगता है और दर्शक इस सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर हीरो कौन है और विलेन कौन।
शॉकिंग है IMDb रेटिंग
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस सीरीज की IMDb रेटिंग की बात करें तो इसने सबको चौंका दिया है। नेमेसिस को आीएमडीबी पर 10 में से मात्र 5.4 रेटिंग मिली है। जबरदस्त एक्शन और चौंकाने वाले मोड़ों के बाद भी सीरीज को आईएमडीबी पर कुछ खास रेटिंग नहीं मिली है। सीरीज की कहानी 8 एपिसोड में सिमटी है, लेकिन हर एपिसोड में ट्विस्ट और सस्पेंस है। अगर आपको थ्रिलर पसंद है तो नेमेसिस एक बार आपको जरूर देखनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः उदयबीर संधू नहीं, परमवीर चीमा को ऑफर हुआ था ‘धुरंधर 2’ के हमजा के जिगरी पिंडा का रोल, बताया क्यों ठुकराई फिल्म
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
