स्टार पावर का नहीं मिला फायदा, बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बंदर’ का जादू, छठे दिन कमाए सिर्फ इतने लाख

स्टार पावर का नहीं मिला फायदा, बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बंदर’ का जादू, छठे दिन कमाए सिर्फ इतने लाख

‘बंदर’ को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला। दर्शकों अनुराग कश्यप और बॉबी देओल के पहले कोलेबोरेशन का बेसब्री से इंतजार था। अपनी रॉ और दमदार फिल्मों के लिए मशहूर डायरेक्टर ने ‘बंदर’ में बॉबी को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया, जो इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के समय क्रिटिक्स और दर्शकों के से इसे अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन अनुराग कश्यप की इस डायरेक्टोरियल फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वैसी कामयाबी नहीं मिली, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी।

बॉक्स ऑफिस पर ‘बंदर’ का निकला दम

सिनेमाघरों में अपने पहले हफ्ते के बीच में ‘बंदर’ की कमाई में कोई बढ़ोतरी नहीं दिखी है। आइए, देखते हैं कि फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क की ताजा अपडेट के अनुसार ‘बंदर’ ने रिलीज के छठे दिन सिर्फ 10 लाख की कमाई हिंदी में की है और बाकी भाषाओं का मिलकर इसका कलेक्शन 25 लाख है। यह फिल्म की अब तक की एक दिन की सबसे कम कमाई है। फिल्म की ओपनिंग 50 लाख से हुई थी, शनिवार को इसमें कुछ बढ़ोतरी हुई और इसने 95 लाख कमाए। रविवार को हुई 1 करोड़ की कमाई अब तक की सबसे ज्यादा कमाई है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 4.05 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 3.40 करोड़ हो गया है।

‘बंदर’ की कहानी क्या है?

मशहूर एक्टर से जुड़े असल जिंदगी के मामले पर आधारित है और समर नाम के एक सिंगर-एक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका करियर ढलान पर है। उसकी जिंदगी में तब एक चौंकाने वाला मोड़ आता है, जब गायत्री नाम की एक महिला उसके खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराती है और उसे अचानक गिरफ्तार कर लिया जाता है। जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ता है, उसकी निजी जिंदगी बिखरने लगती है और वह ऐसे सिस्टम में फंस जाता है, जिसने मानो पहले ही अपना फैसला कर लिया हो।

ये भी पढे़ं-

न बड़ी पार्टी और न सितारों का जमावड़ा, मनीषा रानी ने गरीबों के बीच मनाया बर्थडे, दिए गिफ्ट, सेलिब्रेशन ने जीते दिल

इशिता दत्ता ने बेटी वेदा का पहली बार दिखाया चेहरा, पति वत्सल सेठ संग मनाया बर्थडे, सितारों ने लुटाया प्यार

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp