digital products downloads

ऐश्वर्या राय ने मनाई शादी की 19वीं सालगिरह, अभिषेक और आराध्या संग शेयर की फोटो

ऐश्वर्या राय ने मनाई शादी की 19वीं सालगिरह, अभिषेक और आराध्या संग शेयर की फोटो

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर मौजूद तो हैं, लेकिन कम ही एक्टिव रहती हैं। कम ही मौके होते हैं जब ऐश्वर्या इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट साझा करें, लेकिन जैसे ही वह कोई पोस्ट शेयर करती हैं देखते ही देखते वायरल हो जाता है। अब हाल ही में लंबे समय बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दरअसल, आज यानी 20 अप्रैल 2026 को ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी शादी की 19वीं सालगिरह मना रहे हैं, इस मौके पर उन्होंने एक बहुत ही प्यारी फैमिली फोटो शेयर की, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आज ऐश्वर्या और अभिषेक के लिए दोहरी खुशी का दिन था। आज ही अभिषेक की अपकमिंग फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर जारी हुआ और आज ही दोनों की 19वीं वेडिंग एनिवर्सरी थी। इस मौके पर एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने अपनी खुशी जाहिर की।

ट्रेलर लॉन्च के बाद शेयर की फैमिली फोटो

ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद इंस्टाग्राम पर अभिषेक और अपनी बेटी आराध्या के साथ दो सेल्फी शेयर कीं। एनिवर्सरी के मौके पर जैसे ही अभिनेत्री ने ये फैमिली फोटो शेयर की सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या और पति अभिषेक के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। फोटोज से जाहिर होता है कि ये तस्वीरें आज ही ली गई हैं, क्योंकि अभिषेक ने वही कपड़े पहने हैं जो उन्होंने ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहने थे।

वायरल हुई फैमिली फोटो

जैसे ही ऐश्वर्या ने अपनी शादी की सालगिरह पर ये फैमिली फोटो शेयर की, ये वायरल हो गई। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक रेड हार्ट इमोजी शामिल किया, हालांकि उन्होंने इसके साथ कोई मैसेज नहीं लिखा, लेकिन तस्वीर पोस्ट होने के कुछ ही मिनटों में इसे 20,000 से अधिक लाइक मिले और सैकड़ों लोगों ने कमेंट्स के जरिए तस्वीर पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। कई प्रशंसकों ने परिवार की इस तस्वीर को ‘दिन की सबसे अच्छी तस्वीर’ बताया तो वहीं कई ने कपल को एनिवर्सरी की बधाई दी।

लंबे समय बाद शेयर की फैमिली फोटो

ऐश्वर्या राय ने एक साल बाद अपने पति अभिषेक के साथ एक तस्वीर साझा की है। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार 20 अप्रैल, 2025 को यानी अपनी शादी की 18वीं सालगिरह पर अभिषेक और आराध्या की तस्वीर साझा की थी। इसी तरह, 2024 में ऐश्वर्या ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर भी इसी तरह की पारिवारिक तस्वीर साझा की थी। बता दें, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल, 2007 को शाही अंदाज में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, वहीं अभिषेक फिल्मों में लगातार सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वह रितेश देशमुख स्टारर आगामी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे और इसके अलावा शाहरुख खान और सुहाना खान स्टारर ‘किंग’ में भी दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ेंः धुरंधर 2 की आंधी में रिलीज हुई फिल्म, बजट से 20 गुना ज्यादा की कमाई, न बड़ा हीरो न हीरोइन, IMDb पर मिली 8.4 रेटिंग

US में दिखाई गई ‘रामायण’ की 20 मिनट की फुटेज, देखकर हक्का-बक्का रह गया यूट्यूबर, बोला- ‘ऑस्कर तक जाएगी’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp