digital products downloads

नीसा देवगन का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, 23वें बर्थडे पर अजय-काजोल ने शेयर की खास झलक

नीसा देवगन का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, 23वें बर्थडे पर अजय-काजोल ने शेयर की खास झलक

बॉलीवुड के स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की लाडली नीसा का आज जन्मदिन है। नीसा देवगन आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर कपल ने अपनी बेटी पर खूब प्यार लुटाया और बहुत ही खास अंदाज में अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई दी है। अजय देवगन ने जहां अपनी लाडली की कुछ अनसीन चाइल्डहुड फोटोज शेयर करते हुए बेटी को बर्थडे विश किया तो वहीं काजोल ने भी नीसा के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें स्टारकिड येलो सूट में नजर आ रही हैं। ये फोटोज शेयर करते हुए अजय और काजोल ने नीसा को 23वें बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। इन फोटोज को देखने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स के बीच नीसा के ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा भी तेज हो गई है। कई ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि नीसा अब काफी बदल गई हैं।

अजय देवगन ने शेयर की नीसा की चाइल्डहुड फोटो

अजय देवगन ने नीसा के बर्थडे पर उनकी दो चाइल्डहुड फोटो शेयर की हैं। पहली तस्वीर में नीसा किसी पार्टी में नजर आ रही हैं और स्माइल कर रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में नीसा अपनी मम्मी काजोल के साथ नजर आ रही हैं और दोनों साथ में पोज कर रही हैं। दोनों तस्वीरें शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा- ‘तुम्हारी वो मुस्कान मुझे हमेशा याद रहती है जब भी मैं तुम्हें देखती हूं, और तुम्हारा वही रूप हमेशा मेरे दिलों में बसा रहता है… तुम हमेशा इसी खुशी से मुस्कुराती रहो। जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बच्ची नीसा देवगन।’

काजोल ने शेयर की नीसा की खास तस्वीरें

काजोल ने भी नीसा के साथ अपनी दो फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरें मुखर्जी परिवार द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा की हैं, जिसमें काजोल व्हाइट साड़ी में दिखाई दे रही हैं तो वहीं नीसा येलो सूट में नजर आ रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा- ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं… उसके जन्म से दुनिया बदल गई… मैं हर दिन भगवान का शुक्रिया अदा करती हूँ, मेरी प्यारी… तुम परिपूर्ण हो और हमेशा मेरी रहोगी। तुम्हें और मुझे जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’

फोटोज पर यूजर्स के रिएक्शन

काजोल और अजय देवगन ने नीसा की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन पर यूजर्स भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई ने जहां स्टारकिड को बर्थडे की बधाई दी तो वहीं कई ने ट्रांसफॉर्मेशन पर हैरानी जाहिर की। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘नीसा एक खूबसूरत लड़की बन चुकी हैं, हैप्पी बर्थडे।’ एक अन्य ने लिखा- ‘बहुत ही गजब का ट्रांसफॉर्मेशन है।’ एक ने अजय देवगन के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘इस पोस्ट को पढ़ने के बाद मेरा दिल पिघल गया है। अजय देवगन आप बेस्ट पिता हैं। हैप्पी बर्थडे नीसा।’ एक ने कमेंट किया- ‘वह इतनी कैसे बदल गईं?’

नीसा का बॉलीवुड डेब्यू

नीसा देवगन बॉलीवुड की सबसे मशहूर स्टारकिड्स में से एक हैं, जिसके चलते अक्सर उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर फैंस सवाल पूछते रहते हैं। हालांकि, अजय और काजोल पहले ही साफ कर चुके हैं कि नीसा का अभी बॉलीवुड डेब्यू का कोई प्लान नहीं है। नीसा की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है और फिर आगे की पढ़ाई के लिए वह सिंगापुर चली गईं। यहां से नीसा ने यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ एशिया से पढ़ाई की और स्विट्जरलैंड से बीबीए किया है।

ये भी पढ़ेंः ‘अभी तो पैसे नहीं हैं’, जब राकेश बेदी को थी रुपयों की जरूरत, प्रोड्यूसर ने मांगने पर भी नहीं दी फीस

‘गुम है किसी के प्यार में’ की पाखी याद है? पति संग दे चुकी हिट शो, रियलिटी शोज में भी दिखा चुकीं जलवा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp