digital products downloads

जब राकेश बेदी को थी रुपयों की जरूरत, प्रोड्यूसर ने मांगने पर भी नहीं दी फीस

जब राकेश बेदी को थी रुपयों की जरूरत, प्रोड्यूसर ने मांगने पर भी नहीं दी फीस

दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अपनी भूमिका के लिए सुर्खियों में हैं। आदित्य धर की फिल्म में उन्होंने जमील जमाली की अपनी भूमिका से दर्शकों को एंटरटेन करने के साथ-साथ हैरान भी किया। इस फिल्म के बाद से ही बेदी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। हालांकि, राकेश बेदी भले ही आज सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन मनोरंजन जगत में वह सालों से छाए हुए हैं। वह कई हिट टीवी सीरियल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन, इस मुकाम तक पहुंचने का सफर राकेश बेदी के लिए बिलकुल आसान नहीं था। हाल ही में उन्होंने बताया कि कैसे एक बार उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी। ऐसे में उन्होंने उस फिल्म के प्रोड्यूसर से मदद मांगी, जिसकी वह शूटिंग कर रहे थे, लेकिन प्रोड्यूसर ने उन्हें ये कहते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया कि उनके पास जो पैसे हैं, वो लीड एक्टर के लिए हैं।

जब मुश्किल में फंसे राकेश बेदी

राकेश बेदी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान एक किस्सा साझा किया और उस समय को याद किया जब उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी और फिल्म के निर्माता ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया। राकेश बेदी ने इस बारे में बात करते हुए कहा- ‘मुझे याद है एक बार मैं शूटिंग कर रहा था और उस समय मुझे पैसों की बहुत जरूरत थी। उस फिल्म में एक बड़ा हीरो था, मैं नाम नहीं लूंगा। प्रोड्यूसर सेट पर आया तो उसके हाथ में पैसों का पैकेट था। मैं देख सकता था कि उस पैकेट में पैसे थे। तो मैंने प्रोड्यूसर से कहा, सर मेरी इंस्टॉलेंट ड्यू है, मुझे पैसों की जरूरत है। तो प्रोड्यूसर ने कहा- यार अभी तो पैसे नहीं हैं। उनकी बात सुनकर मेरे मुंह से निकल गया, मैंने कहा- सर, पैसे तो हैं। तो उन्होंने जवाब दिया- यार, ये पैसे हीरो को देने हैं। तब मुझे एहसास हुआ कि ये ऐसे ही काम करता है।’

मैं किसी को नीचा नहीं दिखाता- राकेश बेदी

राकेश बेदी आगे कहते हैं- ‘उस समय मैंने खुद को समझा लिया था कि यही सामान्य बात है और आपको इसके साथ जीना होगा। अगर मुझे या किसी अन्य अभिनेता को ऊंच-नीच का सामना करना पड़ रहा है, इसका ये मतलब नहीं कि मैं दूसरे को कम समझूं या फिर नीचा दिखाऊं या फिर अमानवीय तरीके से ट्रीट करूं। मैं कभी भी किसी ड्रेसमैन से अपने जूते नहीं पहनवाता, ज्यादातर एक्टर्स पहनवाते हैं। मुझे लगता है वो गलत है।’

धुरंधर और धुरंधर 2 में राकेश बेदी का किरदार

धुरंधर और धुरंधर 2 में राकेश बेदी ने जमील जमाली का किरदार निभाया है और दोनों ही भाग में अपने अभिनय के लिए खूब तारीफें हासिल कीं। धुरंधरः द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब भी ये बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है। फिल्म में रणवीर सिंह स्टारर जसकीरत सिंह रंगी के हमजा अली मजारी बनने की कहानी दिखाई गई है। पहले भाग में रहमान डकैत को मौत के घाट उतारने के बाद जसकीरत कराची के अंडरवर्ल्ड में अपनी पैठ बनाता है और शेर-ए-बलोच बनकर उभरता है। फिल्म में सारा अर्जुन हमजा की पत्नी येलीना के रोल में हैं, आर माधवन ने अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल और राकेश बेदी ने जमील जमाली की भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ेंः ‘भगवान से कहती थी, मुझे बचा लो’, नशे में डूबी सिंगर, शराब की लत ने किया बर्बाद, अब 1700 करोड़ी फिल्म ने बनाया सुपरस्टार

नमाज के फायदे बता कर बुरी फंसी ‘शार्क टैंक’ जज नमिता थापर, लोगों ने सुनाई खरीखोटी तो रोते हुए दी सफाई

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp