
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई अब तक कई मशहूर हस्तियों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है। सोशल मीडिया पर अक्सर कलाकारों की एआई जनरेटेड तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब तक कई कलाकार एआई को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। क्योंकि, सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी उनकी अनुमति के बिना उनकी तस्वीरों के साथ एआई के जरिए छेड़छाड़ की जाती है। एआई के बढ़ते इस्तेमाल के बीच ही अमिताभ बच्चन और सलमान खान समेत कई हस्तियों ने राइट टू प्राइवेसी की सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। अब, सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्होंने नेटिजंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, एक पाकिस्तानी क्लोदिंग ब्रांड आलिया का चेहरा मॉर्फ करके अपने कपड़ों का प्रचार कर रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
पाकिस्तानी क्लोदिंग ब्रांड का फर्जीवाड़ा
पाकिस्तान स्थित क्लोदिंग ब्रांड वजयेशा ऑफिशियल के हालिया पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल पैदा कर दी है। ब्रांड ने एआई के जरिए आलिया की तस्वीरें मॉर्फ करते हुए अपने कपड़ों का प्रमोशनल पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “आलिया भट्ट को भी हमारा शुद्ध शीशा सिल्क कलेक्शन पसंद आया!!” ब्रांड ने जैसे ही ये तस्वीरें साझा कीं, आलिया के फैंस हैरान रह गए। कई ने आलिया का इंस्टाग्राम खंगालना शुरू कर दिया और पता चला कि ब्रांड ने एआई के जरिए आलिया की तस्वीरें मॉर्फ करते हुए अपने ब्रांड का प्रमोशन किया है।
आलिया भट्ट
हैरान यूजर्स का रिएक्शन
जैसे ही आलिया के फैंस की नजर इस फर्जीवाड़े पर पड़ी, उन्होंने कमेंट सेक्शन में क्लोदिंग ब्रांड को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, “यह नकली और घटिया मार्केटिंग है।” दूसरे ने लिखा, “ऐसा करने के लिए आप पर मुकदमा हो सकता है, ऐसे किसी की अनुमति के बिना उनकी तस्वीरें इस्तेमाल करना गलत है!” इन कमेंट्स पर ब्रांड ने भी प्रतिक्रिया दी और कार्रवाई से बेखौफ होकर कहा, “इसे वायरल करें, कृपया, ताकि उन्हें भी पता चल जाए।” वहीं कानूनी कार्रवाई की धमकियों पर भी ब्रांड ने जवाब दिया और लिखा, “नहीं, वह ऐसा नहीं करेगी।”
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में
आलिया भट्ट आखिरी बार ‘जिगरा’ में देखा गया था। ये फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी, जिसमें आलिया एक्शन अवतार में नजर आई थीं। उनके साथ इस फिल्म में वेदांग रैना लीड रोल में थे, जिन्होंने अभिनेत्री के भाई की भूमिका निभाई थी। अब अभिनेत्री जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। शिव रावेल द्वारा निर्देशित यह फिल्म यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं कड़ी और पहली महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें आलिया के साथ शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। ‘अल्फा’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘लव एंड वॉर’ में भी दिखाई देंगी।
ये भी पढ़ेंः अब आयुष्मान खुराना बनेंगे राजश्री के नए ‘प्रेम’, शरवरी संग करेंगे रोमांस, तय हुई रिलीज डेट
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited







