digital products downloads

तमन्ना से ब्रेकअप के बाद फिर प्यार में पड़े विजय? मिस्ट्री गर्ल संग दिखे खिलखिलाते

तमन्ना से ब्रेकअप के बाद फिर प्यार में पड़े विजय? मिस्ट्री गर्ल संग दिखे खिलखिलाते

‘मटका किंग’ की रिलीज के बाद से ही विजय वर्मा सुर्खियों में हैं। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है और उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है। इन चर्चाओं के बीच ही बीती शाम एक्टर को रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल नजर आई। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुशनुमा पल गुजाकर निकलते दिखे। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या विजय वर्मा एक बार फिर रिलेशनशिप में आ गए हैं। कई लोग जानना चाहते हैं कि उनके साथ नजर आई लड़की कौन है।

वीडियो ने खींचा ध्यान

सामने आए वीडियो में आप विजय वर्मा को कैफे से बाहर निकलते देख सकते हैं। उनके साथ ही एक लड़की दिख रही है, जिसने मिनी स्कर्ट और टॉप कैरी किया है। बैगी लुक में विजय वर्मा आगे-आगे चलते हैं और उनके ठीक पीछे खूबसूरत लड़की भी गाड़ी की ओर बढ़ती नजर आती है। दोनों की झलकियां कैमरे में कैद हो जाती हैं, इतना ही नहीं दोनों एक साथ कार में बैठते हैं, एक-दूसरे से बात करते हुए काफी खिलखिलाते दिखते हैं। दोनों के बीच का कंफर्ट फैंस को नजर आ रहा है। इस वीडियो पर जमकर फैंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 

यहां देखें वीडियो

नेटिजन्स का रिएक्शन

एक शख्स ने इस वीडियो को देखने के बाद लिखा, ‘लगता है विजय वर्मा तमन्ना को भूल कर आगे बढ़ गए हैं।’ एक और शख्स ने सवाल करते हुए लिखा, ‘क्या ये विजय की नई गर्लफ्रेंड है?’ एक शख्स ने लिखा, ‘तमन्ना से कुछ कम हसीन नहीं है ये लड़की, विजय को फिर प्यार हो गया है।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘हो सकता है दोनों दोस्त हों या कोई कैजुअल मुलाकात हो, हमें सिर्फ वीडियो के आधार पर ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।’ इस तरह के कमेंट से कमेंट सेक्शन भरा पड़ा है। 

कौन है ये लड़की?

अब सवाल आता है ये लड़की कौन है। वीडियो में नजर आई मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि आलिया कुरैशी हैं। आलिया पेशे से एक्ट्रेस हैं। ये शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ में नजर आ चुकी हैं। इन्होंने कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स भी किए हैं। ये खुद सिंगर और सॉन्ग राइटर भी बताती हैं। ये ‘नादानियां’ और ‘बंदिश बैंडिट’ में भी नजर आ चुकी हैं।

विजय वर्मा और तमन्ना के बीच क्या-क्या हुआ?

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा संबंधों में से एक रहा है। इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट पर हुई थी, जहां से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। काफी समय तक अटकलों के बाद तमन्ना ने एक इंटरव्यू में विजय को अपना ‘हैप्पी प्लेस’ बताते हुए इस रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगाई थी। अक्सर एयरपोर्ट और फिल्मी इवेंट्स में साथ दिखने वाली इस जोड़ी ने अपनी शानदार बॉन्डिंग से फैंस का दिल जीता था, लेकिन फिर दोनों के बीच दूरी की खबरें आईं और दोनों ने बिना किसी ऐलान के अलग होने का फैसला किया। एक तरफ चर्चाएं थीं कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ दोनों ने एक दूसरे से पूरी तरह दूरी बना ली और साथ दिखने का सिलसिला खत्म हो गया। ‘स्त्री’ की सक्सेज पार्टी में दोनों साथ नजर आए थे, विजय वर्मा उस वक्त उनकी गर्लफ्रेंड तमन्ना का वीडियो बनाते नजर आए थे। लोगों को लगा ये मेड फॉर ईच अदर हैं, लेकिन फिर चर्चाएं सामने आईं कि विजय अभी शादी के लिए तैयार नहीं थे, इसके चलते दोनों ने अलग राहें चुनीं।

विजय वर्मा का वर्क फ्रंट

विजय वर्मा वर्तमान में भारतीय सिनेमा और ओटीटी स्पेस के सबसे व्यस्त और प्रतिभावान अभिनेताओं में से एक हैं। ‘दहाड़’, ‘कालकूट’, ‘मिर्जापुर 3’ और ‘जाने जां’ जैसी बैक-टू-बैक सफलताओं के बाद उनकी पाइपलाइन काफी रोमांचक है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ‘मटका किंग’ रिलीज हुई, जिसमें उनका किरदार खासा पसंद किया गया। इसमें उनके साथ कृतिका कामरा नजर आईं। कहा जा रहा है कि एक्टर जल्द ही ‘बन टिक्की’ और ‘लस्ट स्टोरी 3’ में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: ‘महाभारत’ के नकुल और सहदेव याद हैं? शो में जुड़वा भाई, रियल लाइफ में था खून का रिश्ता, फिल्मी दुनिया से हुए गायब

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp