digital products downloads

रामायण के भरत याद हैं? एक किसान जिसे रामानंद सागर ने बना दिया स्टार, मिली दर्दनाक मौत

रामायण के भरत याद हैं? एक किसान जिसे रामानंद सागर ने बना दिया स्टार, मिली दर्दनाक मौत

रामानंद सागर की ‘रामायण’ 80 के दशक का सबसे मशहूर टीवी शो था। इस पौराणिक धारावाहिक का पहला एपिसोड 1987 में औरआखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को आया और जब तक ये धारावाहिक चला, दर्शक अपने सारे काम-धाम छोड़कर बस ये धारावाहिक देखने बैठ जाते थे। रिपीट टेलीकास्ट पर भी इसे उतना ही पसंद किया गया, जितना की पहले। आज भी ‘रामायण’ की पॉपुलैरिटी के चर्चे कम नहीं हुए हैं। रामायण में अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और अरविंद त्रिवेदी ने रावण की भूमिका निभाई थी। इस शो के सभी किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इन्हीं में से एक भरत का किरदार भी था, जो संजय जोग ने निभाया था।

रामायण में निभाया भरत का किरदार

संजय जोग को रामानंद सागर के मशहूर पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने भगवान राम के भाई और कैकयी पुत्र ‘भरत’ की भूमिका निभाई थी। इस एक किरदार से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। लेकिन, उनकी एक्टिंग सिर्फ पौराणिक धारावाहिक तक ही सीमित नहीं रही। संजय जोग ने पुणे के ‘फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ से ट्रेनिंग ली और इसके बाद मराठी, गुजराती और हिंदी फिल्मों में काम किया।

एक्टिंग जगत में कदम रखने से पहले करते थे किसानी

संजय जोग उन कलाकारों में से थे, जिनका एक्टिंग की दुनिया से कोई नाता नहीं था, लेकिन किस्मत उन्हें अभिनय जगत तक खींच लाई। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले संजय जोग खेती-किसानी करते थे। यही नहीं, एक्टिंग जगत में अपनी पहचान बनाने के बाद भी उनका किसानी को लेकर प्यार कम नहीं हुआ और उन्होंने खेती-किसानी जारी रखी। हालांकि, अभिनय से भी उन्हें गहरा लगाव था, जिसके चलते उन्होंने ‘फिल्मालया स्टूडियोज’ से एक्टिंग का कोर्स किया और फिर उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘सापला’ मिली। मगर ये फिल्म फ्लॉप हो गई, जिससे संजय परेशान रहने लगे और फिर घर जाकर खेती करने लगे। लेकिन, इसी बीच उन्हें एक मल्टी-स्टारर मराठी फिल्म ऑफर हुई। इसके बाद रामानंद सागर की नजर संजय जोग पर पड़ी और उन्होंने उन्हें रामायण में भरत का रोल ऑफर कर दिया, जिसके बाद उनकी पूरी जिंदगी बदल गई।

मिली दर्दनाक मौत

संजय जोग को स्टारडम की दुनिया में कदम रखे ज्यादा समय नहीं हुआ था कि एक ऐसी खबर आई, जिसने उनके फैंस को हिलाकर रख दिया। संजय जोग के पास पुणे में कुछ जमीन और पोल्ट्री फॉर्म था, वह आगे भी खेती-बाड़ी करना चाहते थे, लेकिन किस्मत को ये मंजूर नहीं था। रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय को लिवर की बीमारी हो गई, जिसके चलते उन्होंने 27 नवंबर 1995 को इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

ये भी पढ़ेंः 9.3 मिलियन फॉलोअर वाले समय रैना इंस्टाग्राम पर सिर्फ 3 लोगों को करते हैं फॉलो, एक टीवी की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन तो बाकी 2 कौन?

90 के दशक की हीरोइन, डेब्यू करते ही लगाई हिट की लाइन, खूबसूरती में माधुरी-जूही पर पड़ी भारी, अंडरवर्ल्ड के डर से हुई गायब

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp