
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले ही दिन फिल्म ने 102 करोड़ की कमाई करके सबको चौंका दिया था। फिल्म को रिलीज हुए 26 दिन हो गए हैं और अब भी बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ही राज कर रही है। धुरंधर 2 की रिलीज के बाद कई नई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन इस स्पाई-थ्रिलर के आगे सभी फीकी रहीं। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म दुनियाभर में 1700 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है और भारत में 1100 करोड़ के नजदीक है। मगर अब फिल्म की कमाई में गिरावट आने लगी है। इस सोमवार को रणवीर सिंह की फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये स्पाई थ्रिलर चौथे रविवार तक डबल डिजिट में कमाई कर रही थी, लेकिन पांचवा सोमवार आते ही गणित पूरी तरह बदल गया। तो चलिए जानते हैं पांचवे सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।
धुरंधर 2: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 26
आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधरः द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज होने के बाद से लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। भारत में 1000 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनकर ये पहले ही इतिहास रच चुकी है और अब इसकी नजर नंबर 1 की कुर्सी पर है। मगर अब फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आ चुकी है। पांचवे सोमवार को धुरंधर 2 की कमाई सिंगल डिजिट में आ पहुंची। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, पांचवे सोमवार को धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 3.80 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।
चौथे शनिवार और रविवार का कलेक्शन
चौथे शनिवार और रविवार को ‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने डबल डिजिट में कमाई की। शनिवार को जहां इस स्पाई थ्रिलर ने 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं रविवार को 14.75 करोड़ कमाए। जिससे पता चलता है कि रिलीज के इतने दिनों बाद भी दर्शकों में इसका क्रेज बना हुआ है। वहीं 26वें दिन की कमाई मिलाने के बाद अब तक धुरंधर 2 भारत में 1088 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है, यानी ये फिल्म 1100 करोड़ क्लब में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1301.97 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
धुरंधर 2 के बारे में
‘धुरंधरः द रिवेंज’ की बात करें तो ये एक स्पाई थ्रिलर है और 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग है। इस स्पाई-थ्रिलर के निर्देशक आदित्य धर हैं, जिन्होंने ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ से भी सिनेमाघरों में बवाल काटा था। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में रणवीर ने एक इंडियन स्पाई की भूमिका निभाई है, जो पाकिस्तान के लियारी में घुसता है। फिल्म के पहले भाग को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और बॉक्स ऑफिस पर इसने काफी शानदार कमाई की थी। अब फिल्म का दूसरा भाग लगातार 26 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः काला जादू, तांत्रिक क्रिया और वशीकरण, खौफ से भरी 2 घंटा 12 मिनट की हॉरर-थ्रिलर, आखिरी तक सीट से उठने नहीं देती कहानी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






