digital products downloads

25 सालों से कोई नहीं कर पाया लारा दत्ता का किला धव्स्त

25 सालों से कोई नहीं कर पाया लारा दत्ता का किला धव्स्त

बॉलीवुड की हीरोइन और ब्यूटी क्वीन रहीं लारा दत्ता आज 49वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकीं लारा ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन खास बात ये है कि आज 25 साल पहले लारा ने ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्स में ऐसा रिकॉर्ड बनाया था जो आज तक नहीं टूटा है। आज जन्मदिन के दिन हम जानते हैं लारा दत्ता का ये रिकॉर्ड और करियर के साथ जिंदगी की कहानी। 

गाजियाबाद से निकलकर किया ग्लैमर की दुनिया पर राज

लारा दत्ता का जन्म आज ही के दिन 1978 में गाजियाबाद में हुआ था। लारा के पिता आर्मी में बड़े अधिकारी थे और उनकी मां भी अच्छे ओहदे पर काम करती थीं। लारा भी बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी थीं और देखने में खूब सुंदर थीं। लारा ने अपनी स्कूलिंग के बाद मॉडलिंग करने का फैसला लिया और ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। साल 1997 तक लारा को कुछ मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट में पहचान मिल गई थी। इसके बाद लारा ने इसमें और मेहनत शुरू कर दी और 2000 में मिस यूनिवर्स खिताब को जीतकर पूरी दुनिया में अपने दिमाग का लोहा मनवाया। इतना ही नहीं लारा को इस ब्यूटी पेजेंट में आखिरी इंटरव्यू राउंड में 10 में से 9.99 अंक मिले थे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आज भी इस रिकॉर्ड को 25 साल बाद भी कोई तोड़ नहीं पाया। 

टेनिस खिलाड़ी से रचाई शादी

लारा ने टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ साल 2011 में शादी रचाई थी। इससे पहले दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में थे। अब महेश और लारा की 2012 में एक बेटी हुई थी जिसका नाम उन्होंने सायरा रखा है। लारा फिल्मी दुनिया में भी अपनी एक्टिंग के लिए खूब नाम कमा चुकी हैं। इतना ही नहीं लारा ने अपने करियर में अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। बीते साल लारा ने गोविंदा के साथ फिल्म ‘बंदा ये बिंदास है’ में काम किया था। हालांकि ये फिल्म कोई खास नहीं चली। आज लारा के जन्मदिन पर फैन्स समेत तमाम फिल्मी सितारों ने उन्हें बधाई दी है। 

ये भी पढ़ें-TRP Week 14:इस हफ्ते भी वापसी नहीं कर पाया अनुपमा, लेकिन टॉप-5 में बनाई जगह, स्मृति ईरानी के शो का जलवा बरकरार

‘अगर ऐसा होता तो हमारे बच्चे होते’, कंगना रनौत ने बताई चिराग पासवान संग रिश्ते की अफवाहों की सच्चाई

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp