digital products downloads

‘गलत तरीके से टच किया’, डेजी शाह संग साउथ फिल्ममेकर ने की थी घटिया हरकत

‘गलत तरीके से टच किया’, डेजी शाह संग साउथ फिल्ममेकर ने की थी घटिया हरकत

फिल्म इंडस्ट्री से आए दिन कास्टिंग काउच के मामले सामने आते रहते हैं। इस बार डेजी शाह ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि बॉलीवुड डेब्यू से बहुत पहले उन्हें फिल्मों में काम करना का मौका मिला था, जिसके लिए उन्हें एक साउथ फिल्ममेकर ने उन्हें मुंबई में ऑडिशन के लिए बुलाया था। अपने करियर के शुरुआत दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उस फिल्ममेकर का बर्ताव उनके साथ अच्छा नहीं था और उस दौरान उन्हें बहुत अजीब महसूस हुआ था।

फिल्ममेकर ने एक्ट्रेस को गलत तरीके से किया टच

डेजी शाह ने हाल ही में मुंबई में एक कास्टिंग मीटिंग के दौरान अपने करियर की शुरुआत का एक हैरान करने वाला अनुभव शेयर किया। द फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए डेजी ने बताया कि एक साउथ इंडियन फिल्ममेकर के साथ कास्टिंग सेशन के दौरान, गलत तरीके से छूने की वजह से उन्हें काफी असहज महसूस हुआ था। उन्होंने बताया, ‘साउथ के एक फिल्ममेकर ने मेरे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया। वह कास्टिंग के लिए मुंबई आए थे। उनसे मिलने के लिए छह-सात लड़कियां गई थीं। वह हममें से हर किसी से अलग-अलग मिल रहे थे, लेकिन मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया क्योंकि उन्होंने मुझे छुआ और मेरा हाथ पकड़ रखा था।’

एक्ट्रेस को इत बास से लगता है डर

डेजी ने आगे कहा, ‘मैं हमेशा से लोगों के छूने से डरती रही हूं। मैं मसाज इसलिए नहीं करवाती क्योंकि मुझे किसी का छूना पसंद नहीं है, फिर चाहे वह कोई महिला ही क्यों न हो। अगर कोई पुरुष छुए तो वह तो बिल्कुल ही अलग बात है। इसलिए मुझे यह बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। मैंने उनसे कहा मैं आपको बाद में बताऊंगी, लेकिन मैंने उन्हें कभी जवाब नहीं दिया।’ हालांकि, एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर का नाम नहीं बताया। 

सलमान खान की फिल्म से किया डेब्यू

डेजी शाह ने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट के तौर पर किया था और कन्नड़ सिनेमा में ‘भद्रा’ और ‘बॉडीगार्ड’ जैसी फिल्मों में काम किया। उन्हें बॉलीवुड में ‘जय हो’ से शोहरत मिली और बाद में वह ‘हेट स्टोरी 3’ में नजर आईं। एक्टिंग के अलावा, उन्होंने डांस रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है और कई टेलीविजन शो में भी दिखाई दी हैं। हाल ही में डेजी अमजद खान की वेब सीरीज ‘रेड रूम’ में अमित गौर, अनुज सचदेवा, रीना अग्रवाल और रीवा चौधरी के साथ नजर आई थीं। 

डेजी शाह की नई फिल्म

बात दें कि डेजी शाह जल्द ही पलाश मुच्छल द्वारा निर्देशित एक आने वाली थ्रिलर फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी, जिसमें श्रेयस तलपड़े भी अहम भूमिका में होंगे।

ये भी पढे़ं-

डांस रियलिटी शोज का बदल दिया ट्रेंड्र, असली हुनर को दिलाई पहचान, अपनी शर्तें पर करते हैं काम

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप रूमर्स पर कुनिका ने किया रिएक्ट, बोलीं- उम्मीद बाकी है

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp