
फिल्मी दुनिया में ऐसे कई एक्टर्स मिल जाएंगे जिन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। लेकिन डायरेक्टर्स की बात की जाएगी तो ऐसे कम ही डायरेक्टर मिलेंगे जिन्होंने अपने करियर में 1 दर्जन से ज्यादा फिल्में बनाईं हैं। बॉलीवुड को सबसे ज्यादा फिल्में देने वाले डायरेक्टर डेविड धवन ने भी अपने करियर में बस 40 ही फिल्में बना पाईं हैं। लेकिन एक डायरेक्टर ऐसा भी है जिसने अब तक 81 से ज्यादा फिल्में डायरेक्ट कर ली हैं। इतना ही नहीं अभी 5 फिल्में पाइपलाइन में भी हैं जो रिलीज की तैयारी कर रही हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक सुपरहिट आइकॉनिक फिल्में देने वाला ये डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि प्रियदर्शन हैं, जिनकी फिल्म भूत बंगला कल यानी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और इसकी काफी चार्चा हो रही है।
बॉलीवुड से लेकर साउथ तक बनाईं 81 फिल्में
प्रियदर्शन उन चंद डायरेक्टर्स में से हैं जिन्होंने अपने करियर में काम को कभी भी नहीं रोका। इतना नहीं बॉलीवुड में कई सुपरहिट आईकॉनिक फिल्में देने के साथ उन्होंने साउथ की तमिल और तेलुगू भाषा में भी कई बेहतरीन कहानियों को डायरेक्ट किया है। साल 1984 में आई फिल्म ‘पूछाक्कोरू मूकुट्टी’ नाम की फिल्म से अपने करियर की उुरुआत करने वाले प्रियदर्शन ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार फिल्में बनाते गए और साउथ को कई सुपरहिट फिल्में दीं। बोइंग बोइंग, पुन्नरम चोली चोली, धीम तकीकदा धूम समेत कई बेहतरीन कहानियां दीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपने डायरेक्शन का जादू दिखाया। साल 1993 में प्रियदर्शन ने फिल्म गर्दिश डायरेक्ट की जिसमें जैकी श्रॉफ ने लीड रोल निभाया था। इसके साथ ही इस फिल्म में डिंपल कपाडिया और अमरीश पुरी भी लीड रोल में थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कालापानी, कभी न कभी और डोली सजा के रखना जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया।
फिल्म जिसने दिलाई पहचान
प्रियदर्शन को सिनेमाई दुनिया में तो लोग पहचानने लगे थे और उन्हें एक खास तरह की कहानियों के लिए लोग अप्रोच करते थे। लेकिन साल 2000 में बॉलीवुड में फिल्म ‘हेरा फेरी’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया और सुपरहिट रही। ये फिल्म बॉलीवुड में कॉमेडी का पर्याय बन गई। फिल्म को लोगों ने इतना प्यार दिया कि आज भी लोग इसे भूले नहीं हैं। साथ ही अक्षय कुमार के करियर को भी यहां से एक उड़ान मिली और सुपरहिट हीरो बन गए। इस फिल्म के बाद प्रियदर्शन ने बॉलीवुड को कई कॉमेडी मूवीज दी हैं। भूल भुलैया नाम की फिल्म से बॉलीवुड में प्रियदर्शन ने ही हॉरर कॉमेडी की नींव रखी थी। अब उनकी फिल्म भूत बंगला रिलीज के लिए तैयार है और 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। वहीं फिल्म का पेड़ प्रिव्यू आज 16 अप्रैल की शाम से ही शुरू हो गया है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






