
अगर आप भी सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो हॉटस्टार पर एक ऐसी फिल्म आई है जिसका सस्पेंस आपका होश उड़ाने के लिए काफी है। इस फिल्म की कहानी में प्याज की परतों की तरह जंगल के रहस्य खुलते हैं। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 7.3 रेटिंग भी मिली है और इसकी काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म का नाम है ‘संभवम अध्याययम ओन्नू’ और ये फिल्म रिलीज हुई है जियो हॉटस्टार पर।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी केरल के जंगलों के रहस्यों की परतें खंगालती है। फिल्म को जीतू सतीशान ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने खुद ही लिखी है। फिल्म में लीड रोल नीतू कृष्णा, असकर अली और सिद्धार्थ ने निभाया है। कहानी में पुलिस की एक टीम है जिसका एक साथी जंगलों में लापता हो जाता है। इसके बाद तीन लोगों की टीम अपने खोये हुए साथी को ढूंढने निकलती है। इसके बाद ये टीम जंगलों में पहुंचती है और यहां जंगल के रहस्य प्याज की परतों की तरह खुलने लगते हैं। कहानी इतनी दिलचस्प है कि एक भी मिनट आपको सोचने का मौका नहीं देती और पूरी तरह आपको बांधकर रखती है। कहानी की लोगों ने खूब तारीफ की है।
आईएमडीबी पर मिली अच्छी रेटिंग
फिल्म को आईएमडीबी पर भी अच्छी रेटिंग मिली है और इसे लोगों ने 7.3 मयार की फिल्म करार दिया है। हालांकि ये सस्पेंस जॉनर में बेहतरीन कहानी और कसावट के साथ लोगों के सामने खुलती है। फिल्म में हॉरर के साथ सस्पेंस का भी जोरदार तड़का फिल्म की कहानी का स्वाद बढ़ाता है। फिल्म केरल के जंगलों की सैर कराती है और यहां छिपे रहस्यों से भी पर्दा उठाकर लोगों को एक अलग दुनिया में ले जाती है। इसके साथ ही कलाकारों ने भी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। अगर आप भी इस तरह की कहानियों के दीवाने हैं तो ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर ने गुपचुप रचाई शादी, बचपन की दोस्त को बनाया हमसफर, उत्तराखंड के गांव में हुई रस्में
150 करोड़ में बनी सुपरस्टार की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बैठ गया भट्टा, अब OTT पर आते ही बनी ट्रेंडिंग
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






