
जुनैद खान और साई पल्लवी की आगामी फिल्म ‘एक दिन’ का दूसरा ऑफिशियल ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। डायरेक्टर सुनील पांडे की ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। खास बात यह है कि यह फिल्म जुनैद खान और साई पल्लवी की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी है। ट्रेलर में दोनों की प्रेम कहानी दिखाई गई है।
जम रही दोनों की कैमिस्ट्री
‘एक दिन’ के 2 मिनट 54 सेकंड के ट्रेलर में आमिर खान के बेटे जुनैद खान एक शर्मीले युवक के रूप में नजर आते हैं, जिन्हें साई पल्लवी के किरदार से प्यार हो जाता है। ट्रेलर में यह भी पता चलता है कि दोनों एक ही दफ्तर में काम करते हैं और जुनैद को उनसे बात करने की हिम्मत जुटाने में संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि कहानी में एक अप्रत्याशित मोड़ तब आता है जब साई पल्लवी का जापान में एक दुर्घटना में निधन हो जाता है और उन्हें क्षणिक वैश्विक स्मृतिलोप (TGA) हो जाता है। इस वजह से, उन्हें सिर्फ जुनेद ही याद रहते हैं, जिन्होंने उनकी जान बचाई थी। हालांकि यह मोड़ कहानी की दिशा पूरी तरह बदल देता है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि यह प्रेम कहानी कैसे आगे बढ़ती है और एक नया मोड़ लेती है।
1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जानकारी के लिए बता दें कि एक दिन 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित इसके निर्माता हैं। फिल्म का संगीत राम संपत ने तैयार किया है और गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। फिल्म को लेकर मेकर्स भी काफी उत्साहित हैं। साथ ही इससे पहले जुनैद की दोनों फिल्में कोई खास असर नहीं छोड़ पाई हैं। जुनैद ने अपनी फिल्म महाराजा से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को लोगों ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इसके बाद बीते साल 2025 में जुनैद ने खुशी कपूर के साथ फिल्म लवयापा में भी काम किया था। हालांकि ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब जुनैद की जोड़ी साई पल्लवि के साथ जमी है और देखना होगा कि क्या ये फिल्म दोनों के करियर में कुछ बदलाव ला पाती है या नहीं।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर ने गुपचुप रचाई शादी, बचपन की दोस्त को बनाया हमसफर, उत्तराखंड के गांव में हुई रस्में
150 करोड़ में बनी सुपरस्टार की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बैठ गया भट्टा, अब OTT पर आते ही बनी ट्रेंडिंग
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






